[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

मुलताई सब जेल में भावनाओं और खुशियों के बीच धूमधाम से मना रक्षाबंधन, बहनों ने बांधी राखी और मांगी भाइयों की रिहाई की दुआ

(मुलताई अमीर खान)मुलताई ताप्ती की पवित्र नगरी मुलताई की सब जेल में आज रक्षाबंधन का पावन त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मध्य प्रदेश शासन एवं जेल विभाग के निर्देशानुसार विशेष अवसर पर बंदियों को अपनी बहनों से खुली मुलाकात की अनुमति दी गई।

इस दौरान भावनाओं से भरे माहौल में बहनों ने अपने बंदी भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उनकी लंबी उम्र के साथ जल्द रिहाई की भगवान से प्रार्थना की।

नवागत जेल अधीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि इस विशेष अवसर पर जेल में उचित व्यवस्था की गई थी। मुलाकात के दौरान बंदियों और उनके परिजनों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। रिश्तेदारों ने भी जेल प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान डिप्टी साहब कन्हैया गिरी, दीपक सिंह पटेल, संदीप शर्मा, कुमारी कविता मीणा, नीलेश पटेल, दीपक पवार, शैलेंद्र बिझाड़े और नवल सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। उनकी निगरानी में यह आयोजन भव्य रूप से संपन्न हुआ।

रक्षाबंधन का यह आयोजन न केवल भाई-बहन के रिश्ते की मजबूती का प्रतीक बना, बल्कि बंदियों के लिए भावनात्मक संबल और उम्मीद की किरण भी लेकर आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *