कटनी। जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी कन्हैया तिवारी की कार पर गोली चलने की खबर है। जानकारी मिली है एनकेजे थाना क्षेत्र के सरसवाही ग्राम पंचायत के पास बाइक सवार 2 अज्ञात बदमाशो ने चलाई है। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस, स्वस्थ्य परीक्षण के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल में कराया भर्ती। नगर पुलिस अधीक्षक विजय प्रताप सिंह ने मीडिया को बताया है कि कोई भी घायल नही हुआ है। पूरी विस्तृत जानकारी पुलिस घटनाक्रम की जांच पड़ताल के बाद मिल सकेगी।


[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]