कटनी। श्री गहोई वैश्य महिला समिति के द्वारा तीन वर्गों में सावन सुंदरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। श्रीमती सीमू गंधी की अध्यक्षता में द्वीप प्रज्वलन के पश्चात प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। सरपंच डॉ हजारीलाल नौगरहिया, ट्रस्ट कमेटी अध्यक्ष कमलेश सुहाने , भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सोनी टंडन , वरिष्ठ संघ उपाध्यक्ष श्री भागीरथ बहरे , विकास मंडल अध्यक्ष अग्रज लहरिया, नवयुवक मंडल अध्यक्ष हितेश बिलैया , जागृति समिति अध्यक्ष सुधीर कनकने ,झुडेले ट्रस्ट अध्यक्ष राजकुमार गंधी , वनिता समिति अध्यक्ष रजनी बिलैया, रामायण मंडल से सीमा चौदहा, एकता मंडल से साधना सेठिया,उन्नति समिति अध्यक्ष डॉ.स्वाति छिरौल्या , मनन संस्था से ममता सरावगी, एवं समाज के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में सावन सुंदरियां चुनी गई।
ग्रुप A 1st – अंकिता सुहाने, 2nd – इशिका कनकने, 3rd – अक्षिता कनकने – ग्रुप B 1st – अपूर्वा सुहाने, 2nd – श्रेया लहरिया, 3rd – भाग्यश्री सुहाने – ग्रुप C 1st – विभा डेंगरे,2nd – कुसुम कनकने, 2nd – प्रभा बरसैंया – 3rd – आशु सुहाने
इसके अलावा बेस्ट स्माइल शैली कंदेले, बेस्ट हेयर स्टाइल मोहिनी सेठिया, बेस्ट आइस शिखा पहारिया,मोस्ट डीसेंट स्वाति चौदहा, मोस्ट चार्मिंग फेस कीर्ति सेठिया , बेस्ट ड्रेस अप प्रीति सुहाने को पुरुस्कार दिया गया। कार्यक्रम का संचालन अन्नपूर्णा सरावगी , सीमा लहरिया , जयंती खंताल के द्वारा किया गया। निर्णायक भूमिका में डॉं चित्रा प्रभात एवं ब्यूटीशियन मोना साहू रही। आभार प्रदर्शन सचिव श्रीमती विभा कंदेले ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आभा नौगरहिया, रश्मि बरसैया, मीना सरावगी, शोभा कस्तवार, शिल्पी टंडन ,नीरा सेठिया ,कीर्ति त्रिसौलिया, मीना सुहाने, गीता बरसैया, साधना सोनी ,मोहिनी बरसैया, नीता बिचपुरिया, रीना कुचया, स्वाति सरावगी ,भारती छिरौल्या आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।इस अवसर पर बड़ी संख्या में गहोई समाज की सभी संस्थाओं के सम्माननीय पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति रही।


[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]