तिरंगा हाथ मैं देकर वतन की आन लिख देना पूर्णा नगरी भैंसदेही मैं हुआ अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन

(भैंसदेही शंकर राय )पूर्णा नगरी भैसदेही मे गत दिनो नवयुवक दुर्गा रामलीला मंडल के तत्वाधान मे नगर के ऐतिहासिक रंगमंच गाँधी धाम बाजार चौक भैसदेही मे अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का  महाआयोजन किया गया जिसमे देष के माने जाने लोकप्रिय कवियो उपस्थित होकर श्रोताओ को कविता रस का अमृतपान करवाया।

सर्वप्रथम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य राजा ठाकुर, रामलीला मंचन डायरेक्टर पं.श्यामनारायण तिवारी ,रामलीला संरक्षक अनिल सिंह ठाकुर , नगर परिषद् अध्यक्ष मनीष सोलंकी , पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह किलेदार, रामलीला मंडल अध्यक्ष (अधिवक्ता) संजय तिवारी,भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवी सिंह ठाकुर ,संरक्षक विनयक शंकर पाठक , रामलीला मंडल उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र मालवीय, एवं जनपद सदस्य ऋषभदास सावरकर,पुर्व रामलीला मंडल अध्यक्ष सुरेष पाल , भाजपा मंडल अध्यक्ष केषर लोखंडे, रामलीला मंडल संरक्षक धर्मपाल सिंह ठाकुर, भाजपा मंडल महामंत्री दिलीप घोरे , रामलीला उपाध्यक्ष बाबुलाल राठौर, सहसचिव पार्षद सुरजित (सुज्जु) सिंह ठाकुर ,पूर्व कोआपरेटिव अध्यक्ष कृष्णाराव नावंगे, पार्षद ब्रम्हदेव पटेल ,राठौर समाज अध्यक्ष आनंद राठौर ,भाजपा मंडल उपाध्यक्ष दिनेष पटेल, युवा मोर्चा अध्यक्ष संतोष पाल, रामलीला मंडल कोषाध्यक्ष नरेन्द्र सोनी , पत्रकार शंकर राय , सह कोषाध्यक्ष दलजीत मनवर, पार्षद आषुतोष राठौर , महेष थोटेकर, पूर्व एल्डर मेन गोलू राठौर के विषेष अतिथ्य मे माँ सरस्वती भारत माता के पूजन अर्चन के साथ आरंभ हुआ।

नीमच से पधारी कवियत्री प्रेरणा ठाकरे ने सरस्वती वंदना श्रृंगार रस,कटनी मनोहर मनोज हास्य रस, राजेन्द्र मालवीय आलसी इटारसी हास्य रस, अनिल मिश्रा टिकमगढ़ वीर रस,मुन्ना बैटरी मंदसौर हास्य रस,दिनकर पाठक सीधी अतुल ज्वाला इंदौर हास्य रस की कविताओ से मंत्र मुग्ध किया। कवि सम्मेलन की परिचय स्वागत बेला मंच संचालक योगेष सोनी द्वारा की गई आभार प्रदर्षन रामलीला मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *