भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंग चौहान का विरोध करने वाले लोगों को विधानसभा की जनता दे रही मुंहतोड़ जवाब मिल रहा जनता का समर्थन।

(भैंसदेही शंकर राय) मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 में होने वाले हैं जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी ने भैंसदेही विधानसभा से अपने अधिकृत प्रत्याशी महेंद्र सिंग चौहान को प्रत्याशी बनाया है। जिससे विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं में प्रत्याशी के प्रति अपनी पूरी स्वानुभूति है लेकिन पार्टी के ही कुछ महा अनुभव जोकि महेंद्र सिंग का विरोध कर रहे हैं। जबकि क्षेत्र में महेंद्र सिंह चौहान को जनता का समर्थन प्राप्त हो रहा है। सूत्रों की माने तो भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में इस बार दो गुना लोग उनके साथ खड़े नजर आ रहे है। तो वही दूसरा खेमा महेंद्र सिंग का विरोध करते हुए दिख रहा है। विधानसभा क्षेत्र के कई लोगों से जब हमने प्रत्याशी के चयन को लेकर चर्चा की तो उनका कहना था कि महेंद्र सिंग एक बहुत ही सरल और सज्जन व्यक्ति रहे उन्होंने अपने विधायक कार्यकाल में कभी अपने आप को विधायक नहीं समझा। उन्होंने निरंतर क्षेत्र की जनता के हित में ही हमेशा कार्य किया है। क्षेत्र में उन्होंने करोड़ों रुपए के विकास कर उनके ही कार्यकाल में किये है।

भीमपुर क्षेत्र के लोगों का कहना है कि महेंद्र सिंह चौहान इस बार होने वाले विधानसभा चुनाव में भारी मतों से विजय होंगे पिछली बार उनका हर का कारण जो रहा है वह कांग्रेस ने किसान कर्ज माफी के नाम पर जनता को गुमराह किया जिसकी वजह से वह चुनाव हारे थे लेकिन अब किसान और क्षेत्र की जनता इस बार भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी महेंद्र सिंह चौहान को ही अपना भारी मतों से विजय होगे।
महेंद्र सिंग का विरोध करने वाले विरोधी खेमे के लोग अलग-अलग जगह पर जाकर उनका दुष्प्रचार कर रहे हैं। लेकिन उसके बावजूद भी उन्हें जनता का प्यार और आशीर्वाद भरपूर मिल रहा है। जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान गुदगांव में भी क्षेत्र की जनता का भारी समर्थन महेंद्र सिंग को मिला तो वही चुनाव कार्यालय के उद्घाटन में भी हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने आकर महेंद्र सिंग चौहान को शक्ति का बल प्रदान किया जिससे कि उनकी ऊर्जा और बड़ी और वहां निरंतर अब क्षेत्र में जाकर भारतीय जनता पार्टी और शिवराज सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं जिससे कि विरोधी खेमा भी सकते में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *