जिले की पांच विधानसभा पर भाजपा का लहरायेगा परचम-बबला शुक्ला भैंसदेही में भाजपा की अंतिम महत्वपूर्ण बैठक का हुआ आयोजन

(भैंसदेही शंकर राय)जब तक बुथ शक्ति केन्द्र का कार्यकर्ता सक्रिय होकर कार्य नही करेगा, तब तक परिणाम सकारात्मक प्राप्त नही होंगें। इसलिए भाजपा संगठन द्वारा शक्ति केंद्र प्रभारी संयोजक बनाये गये है। भारतीय जनता पार्टी केन्द्र एवं प्रदेश की लोकप्रिय सरकार ने योजनाओ के माध्यम से पुरे देश की और मध्यप्रदेश की जनता के लिए अनेको जनकल्याणकारी योजनाए लागू कर उसका सफल क्रियान्वयन किया है। अब चुनाव की बारी है। सभी कार्यकर्ता अपने अपने शक्ति केन्द्रों पर सक्रिय होकर अपना कार्य करें। इस बार बैतूल जिले की समस्त पांच विधानसभा पर भाजपा की भारी जीत होंगी। उक्त उदगार लोकप्रियय भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने विधानसभा स्तरीय अतिमहत्वपूर्ण बैठक के दौरान भैंसदेही में व्यक्त किये। बैठक का प्रारंभ भाजपा के प्रेरणास़्त्रोत मार्गदर्शक पंडित श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पं. दिनदयाल उपाध्याय, के छायाचित्र पर पुजन अर्चन माल्यापर्ण के साथ प्रांरभ किया गया। अतिमहत्वपूर्ण बैठक में मंच पर भाजपा विधानसभा जिला प्रभारी महाराष्ट्र विधायक रामदास अम्बेडकर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवी सिंह ठाकुर, भाजपा जिला मंत्री लतेश पवार,भैंसदेही विधानसभा के समस्त 6 मंडलों के अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक, विधानसभा विस्तारक वृदावन ठाकुर, मौजूद रहे। भाजपा जिला संगठन के पदाधिकारियों ने बैठक में अपना मार्गदर्शन प्रदान किया। बैठक का मंच संचालन भाजपा मंडल महामंत्री दिलीप घोरे, एवं आभार नगर परिषद अध्यक्ष मनीष सोलंकी द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *