(भैंसदेही शंकर राय) भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र से लगातार छटवीं बार भाजपा प्रत्याशी बनाए गए पूर्व विधायक महेन्द्र सिंग चौहान की सोमवार 30 अक्टूबर को निकाली गई नामांकन रैली में उमड़े जनसैलाब ने रैली को ऐतिहासिक बना दिया। रैली में शामिल हुए हजारो कार्यकर्ताओं के गगनभेदी नारों ने समूचे भैंसदेही को भाजपामय कर दिया। नामांकन रैली में शामिल होते हुए भाजपा प्रत्याशी श्री महेंद्र सिंग चौहान ने नामांकन पत्र दाखिल किया। प्राचीन शिव मंदिर लेकर शहर के प्रमुख मार्गो से नामांकन रैली के लगभग 2. किलोमीटर के सफर में भाजपा प्रत्याशी श्री महेन्द्र सिंग चौहान का लगभग आधा सैकड़ा जगह तिलक लगाकर, माला पहनाकर, आतिशबाजी और पुष्पवर्षा कर ढोल ढमाको के साथ व्यापारियों सहित नगरवासियों ने भव्य स्वागत कर उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। भाजपा प्रत्याशी श्री महेन्द्र सिंग ने सभी से आत्मीयता से मिलकर चहुंमुखी विकास के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करने का अनुरोध किया। रैली का समापन चंदन की बगिया मैरिज लॉन मैं विशाल आमसभा के साथ हुआ। आमसभा को भाजपा प्रत्याशी महेन्द्र सिंग चौहान सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया।
भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंग चौहान की नामांकन रैली में विधानसभा क्षेत्र के शहरी सहित ग्रामीण इलाकों के हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। जिसमें बड़ी संख्या में पुरुष भी मौजूद रहे। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे नामांकन रैली प्राचीन शिव मंदिर से शुरू हुई। रैली में उमड़े जनसैलाब का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्राचीन शिव मंदिर से लेकर पूरे शहर की सड़कों पर भाजपा कार्यकर्ता और भाजपा नेताओं का सैलाब नजर आ रहा था। नामांकन रैली में शामिल उत्साहित युवा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह सामूूहिक रूप से देशभक्ति गीतो एवं ढोल ढमाको की थाप पर नृत्य कर अपनी खुशी का इजहार किया। नामांकन रैली में शामिल कार्यकर्ताओं द्वारा विकास के लिए भाजपा को वोट देने से संबंधित गगनभेदी नारे लगाए जा रहे थे। जिससे रैली में शामिल कार्यकर्ताओं का उत्साह साफ जाहिर हो रहा था।
![](http://purnaexpress.in/wp-content/uploads/2021/01/cropped-PRIYA-SARV-UTTHAN-SEVA-SANSTHAN-3.png)