भैंसदेही(शंकर राय) मध्य प्रदेश में सोशल मीडिया पर हो रही चर्चाओं ने पूरे देश में मध्य प्रदेश का राजनीतिक माहौल को गर्म कर दिया है। जहां पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अपने पुत्र नकुलनाथ के साथ 19 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिल्ली में ले सकते हैं। यह बात अब स्पष्ट हो गई है। लेकिन कमलनाथ को अपना सर्वपरी नेता मानने वाले कांग्रेस के कार्यकर्ता भी कमलनाथ के साथ कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा की सदस्यता लेने के लिए तैयार हो चुके हैं।
कांग्रेस पार्टी में 35 साल तक पार्टी के लिए निरंतर हर समय योगदान देने वाले धर्मेंद्र मालवीय भी पार्षद और सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले सकते हैं जिसकी खबर हमें सूत्रों से मिली है धर्मेंद्र मालवीय ने 35 साल तक कांग्रेस पार्टी के लिए झंडा उठाया और वर्तमान समय में भी वहां कांग्रेस पार्टी के मंडलम अध्यक्ष पद पर पदस्थ है लेकिन उन्होंने भी अब कमलनाथ जी मार्गदर्शन में पार्टी बदलने का निर्णय लिया है जिसकी जानकारी हमें विश्वास नहीं सूत्रों से भी लगी है।
धर्मेंद्र मालवीय ने युवा कांग्रेस नेता के रूप में उन्होंने जमीनी स्तर पर कार्य किया वह पूर्णा मार्केटिंग के अध्यक्ष, यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष, नगर परिषद के पार्षद, वर्तमान में कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष, व्यापारी संघ के अध्यक्ष पद पर रहकर उन्होंने निरंतर जनता के हित में कार्य किया और हमेशा जनहित के मुद्दों को उठाने में वहां हमेशा आगे रहे। लेकिन अब वहां भी भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम सकते हैं।


[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

