[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

पाँव-पाँव वाले भैया का जन्मदिन आज यू ही भैंसदेही की जनता के दिलों मैं राज नहीं करते हमारे अनिल चाचा

भैंसदेही (शंकर राय)। भैंसदेही नगर परिषद में कांग्रेस के कब्जे से दो बार अध्यक्ष पद की कुर्सी छीनकर भाजपा की झोली में डालने वाले तथा अपने अध्यक्षीय कार्यकाल में पूर्णा नगरी में विकास की नई इबारत लिखने वाले भैंसदेही नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर और उनके पुत्र नगरपालिका खुराई के सीएमओं दुर्गेश सिंह ठाकुर का आज जन्मदिन है। प्रदेश में पिता पुत्र की संभवतः एक मात्र जोड़ी होगी जिसमें पिता नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष है तो बेटा नगर पालिका सीएमओं है संयोग से दोनों का जन्म भी एक ही दिन है। दोनो अपने- अपने क्षेत्र में जनता की हर संभव मदद कर विकास के नए आयाम छू रहे है।

छात्र जीवन से ही कर रहे अनिल सिंह ठाकुर राजनीति कर रहे है पूत के पांव पालने में ही दिख जाते है” उक्त कहावत को चरितार्थ करते हुए भैंसदेही के प्रतिष्ठित ठाकुर परिवार के सुपुत्र अनिल सिंह ठाकुर छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय हो गए थे। उनका जन्म 25 अप्रैल 1966 में हुआ था। भैंसदेही से प्रारंभिक शिक्षा शुरू करने के बाद वे स्कूल जीवन से ही एबीवीपी की राजनीति में सक्रिय हो गए। हाई स्कूल की शिक्षा के दौरान ही उनकी योग्यता को देखते हुए अखिल भारतीय विधार्थी परिषद का उपाध्या बनाया गया। इस दौरान श्री ठाकुर ने राम मंदिर निर्माण और राम जन्म भूमि मुक्ति समारोह की ऐतिहासिक शोभायात्रा निकालकर सबसे पहले अपनी नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया।

 

संगठन में निभाई जिम्मेदारी ऐतेहासिक शोभायात्रा का नेतृत्व कर श्री ठाकुर ने अपने नेतृत्व क्षमता का लोहा मनवा लिया। इसके बाद उनी भाजयुमों का किला उपाध्यक्ष बनाया गया। श्री ठाकुर 8 वर्षों तक भाजपा भैंसदेही मंडल के महामंत्री रहे वही इसके बाद भाजपा मंडल अध्यक्ष बनाए गए। मंडल अध्यक्ष पद पर एक वर्ष तक कार्य करने के दौरान भैंसदेही नगर परिषद अध्यक्ष पद की टिकिट दे दी।
2008 में नगर परिषद अध्यक्ष की टिकिट मिलने के बाद श्री ठाकुर ने कांग्रेस के कब्जे बाली भैंसदेही नगर परिषद में भाजपा का परचम लहराया। श्री ठाकुर ने कांग्रेस प्रत्याशी नारायण घानेकर को हराकर पहली बार नगर परिषद अध्यक्ष बनने का गौरव प्राप्त किया। हांलाकि। इसके बाद हुए 2013 चुनाव में उन्हें सतीष धाडसे ने पराजित कर दिया। लेकिन डेढ़ वर्ष बाद ही श्री धाड़से का आसामयिक निधन हो गया। इसके बाद हुए उपचुनाव में श्री ठक्कर को पाटी ने तीसरी बार टिकिट दी। उपचुनाव में श्री ठकुर ने कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व अध्यक्ष प्रमिला धाड़से को पराजित कर एक बार फिर कांग्रेस के कब्जे वाली भैंसदेही नगर परिषद पर भाजपा का परचम लहराया और वे इसी पद पर रहकर जनता की सेवा कर रहे है।
नगर में लिखी विकास की इबारत श्री ठाकुर ने अपने वपीय अध्यक्षीय कार्यकाल में विकास की नई इबारत लिखी है। इस दौरान नगर में सांई मंदिर से नवपुर और मरही माता चौक से शिव मंदिर चौक तक पहली टू लेन सड़क बनवाई। इसके साथ ही नगर में प्रभामंत्री अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम, मोक्षधाम का सौंदर्यीकरण, कुशाभाऊ ठाकरे काम्पलेक्स निर्माण, नगर के बाजार चौक में सांस्कृतिक भवन निर्माण, बाजार का सीमेट्रीकरण, नगर परिषद भवन बनाकर उसमे 32 दुकाने बनवाई जिसमें नगर के बेरोजगारों को रोजगार मिला वही परिषद की आमदनी भी शुरू हो गई।
श्री ठाकुर ने गरीबों का ध्यान रखते हुए नगर में प्रधानमंत्री आवास योजना में 800 मकान स्वीकृत करपाए जिसमें 400 मकानों का निर्माण भी शुरू हो गया। वही नगर के सभी घरों में पके शौचालय बनवाकर नगर को खुले में शौच से मुक्त किया। श्री ठाकुर की दूरदृष्टि का ही परिणाम है कि नगर के आसपास कोई जलाशय नहीं होने के चावजूद भीषण गर्मी के दौरान भी नगर में पेयजल संकट नहीं रहता है। भीषण गर्मी में जब पंचायत से लेकर महानगरों में जलसंकट की स्थिति रहती है ऐसे समय में भैसदेही कार में जलसंकट नहीं रहता है। नगर में सीधे ट्यूबवेल से जल सप्लाई होती है साफ-सफाई भी नियमित होती है जिसमें नगर सुंदर नजर आ रहा है जिससे सबछता सर्वेक्षण में भी भैसदेही नगर परिषद म.प्र. में 14 वें स्थान पर है।
बेटा भी बना नगर पालिका सीएमओ सपना हुआ सरकार“होनहार दिलवान के होते चिकने पांत” कहावत चरितार्थ करते हुए श्री ठाकुर का इकलौता बेटा दुर्गेश सिंह ठाकुर भी शुरू से मेधावी रहा। आईएएस परीक्षा में सफलता प्राप्स कर दुर्गेश सिंह सीएमओं के पद पर चयनित हुए। वर्तमान में वे नगरपालिका परिषद खुराई में सीएमओं के पर पर कार्यरत है। ये भी अपने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए विकास कार्य और दीन हीन की सेवा कर रहे है। पूर्ण एक्सप्रेस पोर्टल परिवार की ओर से अनिल सिंह ठाकुर और दुर्गेश सिंह ठाकुर को जन्म दिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *