[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

आयु की सीमा तय होने के बाद दौड़ से बाहर हुए कई दावेदार। केशर, दिलीप,संतोष, सचिन, की हो रही चर्चा।

भैंसदेही (शंकर राय) भारतीय जनता पार्टी में चल रहे संगठन चुनाव के लिए पार्टी ने हाल ही में मंडल अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष पद के लिए आयु का क्राइटेरिया घोषित कर दिया है। नए क्राइटेरिया में मंडल अध्यक्ष के लिए अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष तय की है जिससे मंडल अध्यक्ष पद के कुछ वरिष्ठ दावेदार दौड़ से बाहर हो गए हैं। 50 वर्ष तक की आयु के लगभग आधा दर्जन दावेदार अभी भी दौड़ में हैं जिसमें केसर लोखंडे , दिलीप घोरे, संतोष पाल, सचिन गावंडे, प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त भी कुछ दावेदार हैं जो अध्यक्ष बनने की इच्छा पाले बैठे हैं। 
अध्यक्ष के पद पर किसकी ताजपोशी होगी यह तो भविष्य के गर्भ में है लेकिन सभी दावेदार अपनी ओर से पूरी ताकत लगा रहे हैं। भाजपा में इस समय बूथ के चुनाव चल रहे हैं। बूथ अध्यक्ष चुने जाने के बाद दिसंबर माह की शुरुवात से मंडल अध्यक्ष के चुनाव शुरू हो जाएंगे। भैंसदेही  विधानसभा आदिवासी बाहुल्य है। भैंसदेही विधानसभा के छै मंडलों मैं भी नए अध्यक्ष मिलेंगे।
विधायक महेंद्र सिंह चौहान की एक तरफा चली तो उनके करीबी मंडल भी मंडल अध्यक्ष पद पर काबिज हो सकते हैं। वही मंडल अध्यक्ष बनने के इच्छुक नजर कई दावेदार आ रहे हैं। पार्टी इनमें से किसे मंडल अध्यक्ष बनाती है यह तो भविष्य के गर्भ में है लेकिन सभी भैंसदेही अध्यक्ष बनने पुरजोर ताकत लगा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *