भैंसदेही (शंकर राय) भैंसदेही विधानसभा में भी भाजपा संगठन ने मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की दूसरी लिस्ट जारी की है। लेकिन भैंसदेही नगर मंडल के अध्यक्ष के नाम पर सस्पेंस बना हुआ है। क्षेत्र विधायक महेंद्र सिंह चौहान की अनुशंसा पर ही मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है। और पहले के मंडल अध्यक्षों को भी विधानसभा चुनाव में विधायक के लिए किए गए कार्य का तोहफा भी क्षेत्रीय विधायक ने उनके नाम पर मौहर लगाकर उन्हें दिया है। और वर्तमान जिन मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है वह सभी क्षेत्रीय विधायक जी के पसंद अध्यक्ष है। लेकिन भैंसदेही नगर मंडल में क्षेत्रीय विधायक अब किसके सिर पर मंडल अध्यक्ष की दावेदारी देते हैं यहां तो आने वाले समय पर ही पता चलेगा। सूत्रों के हवाले से यहां भी खबर है कि आने वाले समय में किसी नए व्यक्ति का नाम भी मंडल अध्यक्ष के लिए सामने आयेगा।
भाजपा संगठन चुनाव के जिला निर्वाचन अधिकारी सुदर्शन गुप्ता ने बैतूल जिले के 6 और मंडालों के मंडल अध्यक्ष की घोषणा 13 दिसम्बर को की है। जिसे 14 दिसम्बर को सार्वजनिक किया पूर्व 30 में से 17 मंडल की घोषणा की जा चुकी है। अब 7 मंडल अध्यक्षों की घोषणा होना बाकी रह गई है। शनिवार को जारी सूची में भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र के 7 में से 6 मंडल अध्यक्षों को घोषणा कर दी गई है। वहीं भैंसदेही नगर मंडल अध्यक्ष की घोषणा होना बाकी है।
![](http://purnaexpress.in/wp-content/uploads/2024/12/IMG-20241214-WA0114.jpg)
![](http://purnaexpress.in/wp-content/uploads/2021/01/cropped-PRIYA-SARV-UTTHAN-SEVA-SANSTHAN-3.png)