[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

हार नहीं मानूंगा, रार नहीं ठानूंगा”, “काल के कपाल पर लिखता मिटाता हूँ भाजपा कार्यकर्ताओं ने बनाई अटल जी की जन्म जयंती

भैंसदेही (शंकर राय )देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़े उत्साह और सादगी के साथ मनाई और अटल जी की छायाचित्र पर माल्या अर्पण कर उन्हें याद किया। जन्म जयंती का कार्यक्रम नगर परिषद के सभा कक्ष मैं आयोजित किया गया। जिसमें नगर परिषद अध्यक्ष मनीष सोलंकी ,पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह किलेदार, भाजपा मंडल अध्यक्ष केसर लोखंडे, पार्षद ब्रह्मदेव पटेल, संजय तिवारी, विकास जोशी,भाजपा नेता ददन सिंह ठाकुर, डॉ धीरज मालवीय, पूर्व पार्षद गोलू राठौड़ पार्षद सुजीत सिंह ठाकुर बाबूलाल राठौर, महादेव वाडुकले, गोलू महाले,सान्या हारसुले, संजय मोहल्ले, महादेव धोटे, इस जन्म जयंती के अवसर पर मौजूद  रहे। वही वरिष्ठ जनों का साल श्रीफल पर देकर सम्मान भी किया गया।जिसमें बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी गण मौजूद रहे। 

पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप  ठाकुर ने अटल बिहारी वाजपेयी जी के इतिहास के बारे में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया और कहा कि आज देश के हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनके बताए हुए मार्गदर्शन पर चल रहे हैं।
और जो विकास हम आज देख रहे हैं। वह अटल बिहारी वाजपेई की ही देन है। आज गांव-गांव तक जो प्रधानमंत्री सड़क बनी है वह अटल जी का एक सपना था कि गांव को भी शहर से जोड़े अब हमें हर गांव में प्रधानमंत्री सड़क दिखाई देती है। कार्यक्रम का मन संचालन भाजपा मंडल महामंत्री दिलीप घोरे के द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *