[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

प्राचीन शिव मंदिर में यज्ञ एवं शिव महापुराण कल से धार्मिक अनुष्ठानों को लेकर आयोजकों ने पूर्ण की तैयारियां 16 सीसीटीवी कैमरे से रहेगी नजर।

भैंसदेही (शंकर राय) माँ पूर्णा के तट पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में 19 फरवरी दिन बुधवार से 11 कुंडीय श्री विष्णु महायज्ञ एवं हरिहर शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जायेगा। आयोजन को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। यहां 19 फरवरी को सुबह 8 बजे विशाल कलश यात्रा निकाली जायेगी जो नगर के विभिन्न मांगों से होते हुए आयोजन स्थल पहुंचेगी। जिसके पश्चात प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक कथा का वाचन होगा।
पंडित शिवम कृष्ण सुनाएंगे कथा श्रीधाम वृन्दावन के पडित शिव बुधौलिया श्रद्धालुओं को कथा सुनायेगे प्रदिन सुबह 8 बजे से अमित तिवारी यज्ञ आचार्य बनारस के सानिध्य में यज्ञ संपन्न होगा। आयोजकों ने बताया कि धार्मिक अनुष्ठानों का समापन 27 फरवरी को पूर्णाहुति के साथ किया जायेगा।
इन धार्मिक अनुष्ठानों का उद्देश्य लोगों को आध्यात्मिक और धार्मिक ज्ञान प्रदान करना है समाज में सद्भावना और एकता बढ़ावा देना है। इस संबंध मैं आयोजन समिति के सदस्य महेंद्र मालवीय,राजेंद्र सिंह ठाकुर,महेश मालवीय, सुरेश धोटेकर, ने बताया कि 11 कुंडी विष्णु यज्ञ की तैयारी पूरी हो चुकी है। 
कलश यात्रा सुबह 8 बजे शिव मंदिर से निकली जायेगी कथा प्रवचन दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक चलेगा। पूर्ण आहुति समाप्ति एवं महाप्रसादी वितरण  27 फरवरी दिन गुरुवार दोपहर 1 बजे से किया जायेगा। आयोजन समिति ने सभी से इस धार्मिक काम में शामिल होने की अपील भी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *