[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

भाजपा ने सेना के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा, युवाओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम जयघोष किया

(भैंसदेही शंकर राय)भैंसदेही में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना के सम्मान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा भैंसदेही क्षेत्र के स्थित पेट्रोल पंप से शुरू होकर बस स्टैंड ओर पूरे नगर एवं बाजार चौराहे  तक पहुंची। यात्रा में शामिल लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए।

भैंसदेही भाजपा के मंडल अध्यक्ष केशर लोखंडे मंडल महामंत्री दिलीप घोरे के नेतृत्व में निकली इस यात्रा का शुभारंभ पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह ठाकुर, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर, नगर परिषद अध्यक्ष मनीष सोलंकी ने किया। अनिल सिंह ठाकुर ने कहा कि भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान की आतंकवादी हरकतों का मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पाकिस्तान ने आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम दिया तो भारतीय सेना कड़ी कार्रवाई करेगी। जिस तरह से हमारे सैनिकों ने पाकिस्तान को उनकी औकात दिखाई है। हमारे सैनिकों मैं पाकिस्तान को घुटने के बाल पर आकर खड़ा कर दिया इसलिए सेना के सम्मान में हमने यहां यात्रा निकाली है।
यात्रा में शामिल लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे भी लगाए। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवी सिंह ठाकुर, सुरेश पाल, ब्रह्मादेव पटले,संजय तिवारी, कृष्णराव नावंगे, गोलू राठौर, आंनद राठौर, ददन सिंह ठाकुर, शंकर राय बांगली,दलजीत मनवर,संजय योवले, राजा गावंडे, अंकित महाराज, अंशुल राठौर, स्वदेश सरकार, सचिन गावंडे,दिनेश मालवीय,मदन ट्रेलर, राजू कुम्हारे, राकेश राठौर, शंकर योवले, आदित्य मालवीय, दिनेश नरवरे, नरेंद्र सोनी, पीयूष वघमारे, योगेश टगोर, आशु राठौर, प्रभाकर कबड़े, संतोष पाल, दिनेश कोसे, बबलू पंडाग्रे, नरेन्द्र मालवीय, प्रदीप धुर्ले, राजेश पानकर, करीम भाई, के साथ सभी नगर के गरमानी नागरिक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में देश प्रगति कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *