[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

भैंसदेही वन विभाग के चोरी गए वाहन मामले में पांच सदस्यीय जांच समिति गठित मुलताई एसडीओ संजय साल्वे को सौंपी जांच।

(भैंसदेही शंकर राय) पूर्णा एक्सप्रेस पोर्टल की खबर का त्वरित असर सामने आया है। मामला सामने आने के बाद वन विभाग के चोरी गए वाहन मामले में वन विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते पांच सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है। इस जांच समिति का नेतृत्व मुलताई एसडीओ संजय साल्वे करेंगे। समिति में अन्य चार अनुभवी अधिकारी भी शामिल किए गए हैं, जो चोरी की घटना से जुड़े सभी पहलुओं की विस्तृत जांच करेंगे। समिति को जल्द से जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देशा दिए गए हैं। 

माना जा रहा है कि जांच में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। साथ ही यह भी स्पष्ट हो सकता है कि वाहन की चोरी में लापरवाही किस स्तर पर हुई। इससे पहले खबर सामने आने पर विभागीय अधिकारियों में खलबली मच गई थी। अब जांच समिति के गठन के बाद जिम्मेदारों पर कार्रवाई की संभावना बढ़ गई है। सूत्रों के मुताबिक सरकारी बोलेरो वाहन को परिक्षेत्र कार्यालय से चोरी हुए पूरे चार महीने बीत चुके हैं, लेकिन इस मामले को अधिकारियों ने ऐसा दबाने की कोशिश की मानो कुछ हुआ ही न हो। 
लाखों रुपए कीमत के वाहन की चोरी हो गई और इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज न कराया जाना कहीं न कहीं यह बता रहा है कि विभाग के कुछ कर्मचारियो की भी इस मामले में मिलीभगत की संभावना हो सकती है। इसी वजह से घटना को दबाने के प्रयास किए गए। और पुलिस में चोरी की एफआईआर तक दर्ज नहीं कराई गई। जैसे ही सांझवीर टाईम्स में यह खबर प्रकाशित हुई आनन-फानन में जांच के निर्देश जारी किए गए। इस संवेदन शील मामले की जांच मुलताई एसडीओ संजय साल्वे को सौंपी गई है। जांच दल में आठनेर वन परिक्षेत्र अधिकारी अतुल भोयर समेत तीन अन्य अधीकारियों को भी शामिल किया गया है।
एसडीओ ने माना, घटना में बरती गई लापरवाही पूरे मामले को लेकर जांच अधिकारी मुलताई एसडीओ संजय साल्वे ने भी घटना को संवेदन शील मानते लापरवाही बरतने का तथ्य स्वीकार किया है। उनका कहना है कि सरकारी बोलेरो वाहन चोरी के मामले की जांच उन्हें मिली है। अगले 3-4 दिन में भैंसदेही पहुंचकर जांच शुरू कर दी जाएगी। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनका परीक्षण कर प्रतिवेदन उच्च अधिकारियों को सौंपा जाएगा। जो भी है, लेकिन सरकारी वाहन चोरी के इस मामले के सामने आने के बाद भैंसदेही परिक्षेत्र में हड़कम्प मचा हुआ है।
इनका कहना…..
मामले की जांच मुझे सौंपी गई है। आठनेर परिक्षेत्र अधिकारी सहित तीन अन्य अधिकारी जांच दल में शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *