[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

मां पूर्णा के चरणों में नमन कर मंत्री प्रहलाद पटेल पहुंचेंगे कल काशीतालाब, राजा ठाकुर के निवास पर होगा गर्मजोशी से स्वागत।

(भैंसदेही शंकर राय) मध्य प्रदेश सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम विभाग मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल शनिवार को बैतूल जिले के दौरे पर पहुंगे। उन्होंने जिले की प्रमुख नदियों के उद्गम स्थलों पर जाकर पूजन करेंगे और ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए ग्रामीणों से सीधे संवाद किया जायेगा।

मंत्री पटेल दोपहर 3 बजकर 15 मिनट पर जनपद पंचायत भैंसदेही के पहुंचेंगे। नगर परिषद क्षेत्र में वे  मां पूर्णा के उद्गम स्थल काशी तालब पर पूजा-अर्चना करेगे और मंदिर प्रांगण में वक्षारोपण भी करेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंत्री पटेल बैतूल जिला पंचायत के सदस्य वरिष्ठ भाजपा नेता राजा ठाकुर के निवास भी जाएंगे वरिष्ठ और वहां पर चाय पर चर्चा की जायेगी। मंत्री पटेल और राजा ठाकुर के सबंध परिवार की तरह है इसलिए वह जब भैंसदेही आएंगे तब वहां कार्यक्रम संपन्न होने के बाद उनके निवास पर जाना संभव भी बताया जा रहा है।
किलेदार परिवार से मंत्री प्रहलाद पटेल का रिश्ता केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि पीढ़ियों से जुड़ी आत्मीयता और विश्वास का प्रतीक है। चाहे सुख का समय रहा हो या संघर्ष का यह रिश्ता हमेशा अटूट रहा है। इस दौरे ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि प्रहलाद पटेल राजनीति में संबंधों की गरिमा और परंपरा को भी उतना ही महत्व देते हैं, जितना विकास और सेवा को।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *