[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

कॉफी की खुशबू के बीच विकास की बयार कुकरु खामला पहुंचे मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, बगान को मिलेगा पर्यटन का तड़का।

भैंसदेही (शंकर राय ) मध्य प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री और बैतूल जिले के प्रभारी मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल का दो दिवसीय दौरा चर्चा का विषय बना हुआ है। मंत्री महोदय ने भैंसदेही विधायक महेंद्र सिंह चौहान के साथ कुकरु खामला के प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया, वहीं भैंसदेही में स्वास्थ्य और विकास कार्यों की समीक्षा भी की।मध्य प्रदेश के आदिवासी अंचल में बसे पर्यटन स्थल कुकरु खामला में पहुंचे राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, जहां उन्होंने वन विभाग द्वारा संचालित इस सुरम्य स्थल की सुंदरता को करीब से निहारा और कुछ वक्त वहां बिताया।

यह वही स्थल है, जहां मध्यप्रदेश का एकमात्र कॉफी बगान फैला हुआ है करीब 44 हेक्टेयर में वन विभाग इस क्षेत्र की देखरेख करता है, लेकिन सुविधाओं के अभाव में पर्यटकों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।बरसात और ठंड के मौसम में हजारों की संख्या में पर्यटक यहां पहुंचते हैं, लेकिन शौचालय, होटल, रुकने की व्यवस्था जैसी बुनियादी सुविधाएं नदारद हैं।


इसके बाद मंत्री पटेल पहुंचे भैंसदेही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जहां उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जन्म देने वाली माताओं को उन्होंने खुद अपने हाथों से जन्म प्रमाण पत्र सौंपे, और मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य व इलाज की स्थिति की जानकारी ली।

दौरे का अंतिम पड़ाव जनपद पंचायत कार्यालय, रहा जहां जिला अधिकारियों के साथ मंत्री ने जिले के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में शासकीय योजनाओं की प्रगति, ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याएं और जनता की अपेक्षाएं विषय केंद्र में रहीं।

ग्रामवासियों ने प्रभारी मंत्री को अपने-अपने गांव की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपे। मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि हर समस्या पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और जल्द समाधान की दिशा में काम होगा।

कुकरु खामला से लेकर अस्पताल और जनपद तक मंत्री के इस दौरे में जनता से संवाद, निरीक्षण और समाधान की कोशिशें साफ नजर आईं। अब देखना होगा कि ज़मीन पर इन प्रयासों का कितना असर देखने को मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *