[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

थानों की सर्जरी से हड़कंप: सरविंद धुर्वे बने भैंसदेही के नए टीआई, वहीद खान को झल्लार की जिम्मेदारी, बैतूल पुलिस में बड़ा प्रशासनिक बदलाव

(बैतूल शंकर राय) बैतूल जिले में लगातार बढ़ रहे अपराध, खासकर चोरी की वारदातों और जनप्रतिनिधियों की नाराज़गी के बाद बैतूल पुलिस अधीक्षक निश्चल झरिया ने बड़ा एक्शन लेते हुए जिले के 10 थानों के टीआई और उपनिरीक्षकों का तबादला कर दिया है। यह फेरबदल जिले में कानून-व्यवस्था को पटरी पर लाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
भैंसदेही के टीआई नीरज पाल का तबादला बैतूलगंज भैंसदेही थाना में पदस्थ टीआई नीरज पाल को बैतूलगंज थाना भेजा गया है। भैंसदेही क्षेत्र में पिछले कुछ महीनों से चोरी की घटनाओं में भारी इजाफा हुआ था। इसके बावजूद एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी, जिससे क्षेत्रीय विधायक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पुलिस प्रशासन पर नाराजगी जाहिर की थी। यह तबादला इसी नाराजगी और पुलिस की निष्क्रियता का परिणाम माना जा रहा है।
झल्लार थाना के टीआई मनोज कुमार उइके का तबादला रानीपुर कर दिया गया है। उनकी जगह अब वहीद खान को झल्लार थाना की कमान सौंपी गई है। वहीद खान जिले के कई थानों में सेवाएं दे चुके हैं और उनके नाम का मतलब है कड़ी कार्रवाई और सख्त अनुशासन।
झल्लार को मिला सख्त मिज़ाज का नया थाना प्रभारी गंभीर अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने में माहिर वहीद खान ने अपने करियर में कई संगीन अपराधों का खुलासा कर आरोपियों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा है। उनके नेतृत्व में थानों की छवि सुधरी है और आमजन में भरोसा बढ़ा है। यही कारण है कि पुलिस कप्तान निश्चल झरिया ने उन्हें झल्लार जैसी संवेदनशील सीमा पर जिम्मेदारी दी है।
क्यों हुए तबादले?
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की नाराजगी: चोरी और अवैध गतिविधियों पर पुलिस की कमजोर पकड़ से असंतोष
लंबे समय से पदस्थ टीआई: प्रशासन ने पुराने अधिकारियों को हटाकर नई ऊर्जा लाने का निर्णय लिया
जनता और जनप्रतिनिधियों का दबाव: लगातार मिल रही शिकायतों को लेकर अब कार्रवाई के मूड में पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *