[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

भाजपा ने शाहपुर की रोशनी विशाल सिंह ठाकुर को जिला मंत्री का दायित्व सौंपा, महिला नेतृत्व को मिला सशक्तिकरण का नया आयाम

(शंकर राय भैंसदेही) भारतीय जनता पार्टी ने शाहपुर क्षेत्र की लोकप्रिय नेत्री रोशनी विशाल सिंह ठाकुर को जिला मंत्री का महत्वपूर्ण पद देकर न सिर्फ उन्हें सम्मानित किया है, बल्कि संगठन में महिला नेतृत्व को नई ऊँचाई भी दी है।
रोशनी विशाल सिंह ठाकुर लंबे समय से भाजपा की सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में पार्टी संगठन को मजबूत करती रही हैं। उनकी निष्ठा, कार्यशैली और महिला कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने की क्षमता ने उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाया है।
भौरा में जिला मंत्री बनने के बाद प्रथम आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर रोशनी ठाकुर ने कार्यकर्ताओं के उत्साह को अभूतपूर्व बताते हुए कहा यह पद मेरे लिए केवल सम्मान नहीं बल्कि जिम्मेदारी है। मैं संगठन और कार्यकर्ताओं के हित में पूरी ईमानदारी से कार्य करूंगी। विशेषकर महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी को और मजबूत करना मेरा संकल्प है।
उनके जिला मंत्री बनने से पूरे जिले में उत्साह का माहौल है। भाजपा कार्यकर्ताओं का मानना है कि यह निर्णय महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। शाहपुर क्षेत्र की महिलाएँ रोशनी ठाकुर को अपने लिए प्रेरणा मान रही हैं, क्योंकि वे इस पद पर पहुँचकर साबित कर चुकी हैं कि राजनीति में महिलाओं की भूमिका निर्णायक हो सकती है।
रोशनी विशाल सिंह ठाकुर का यह दायित्व भाजपा के संगठनात्मक ढाँचे में महिला नेतृत्व की नई पहचान के रूप में दर्ज होगा। इस दौरान जनपद अध्यक्ष शाहपुर शिवशंकर मवासे वरिष्ठ भाजपा नेता बगडोना मंडल प्रभारी विशाल सिंह ठाकुर, नवनियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष रिंकू सिरोठिया,मंडल प्रभारी अबीजर हुसैन एवं ग्रामीण इस स्वागत समारोह के दौरान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *