[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

भैंसदेही में कल तीन घंटे रहेगा पावर कट 33/11 के.वी. उपकेंद्र मेंटेनेंस कार्य के चलते पूरे शहर की बिजली आपूर्ति रहेगी ठप, विभाग ने जारी की आधिकारिक सूचना

(भैंसदेही शंकर राय)विद्युत उपभोक्ताओं के लिए एक अहम जानकारी सामने आई है। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड भैंसदेही द्वारा जारी सूचना के अनुसार, दिनांक 07 अक्टूबर 2025 (मंगलवार) को 33/11 के.वी. उपकेंद्र भैंसदेही में आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा।

इस कारण सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक (लगभग तीन घंटे) भैंसदेही उपकेंद्र से जुड़े सभी 11 के.वी. फीडरों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल पाएगी।

विद्युत विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवधि में अपने आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और असुविधा से बचने हेतु सहयोग करें। साथ ही विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि कार्य की प्रगति के अनुसार समय में परिवर्तन संभव है।यह सूचना सहायक प्रबंधक, म.प्र.म.क्षे.वि.वि.कं.लि. भैंसदेही द्वारा जारी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *