[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड पर कांग्रेस का आक्रोश भैंसदेही में कैंडल मार्च निकालकर मासूमों को दी श्रद्धांजलि,स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल के इस्तीफे की मांग तेज

(भैंसदेही शंकर राय) छिंदवाड़ा में कोल्ड्रिफ कफ सिरप पीने से हुई दो दर्जन से अधिक मासूम बच्चों की मौत के मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी में गहरा आक्रोश है। इसी क्रम में रविवार को भैंसदेही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आदिवासी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम की उपस्थिति में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पंकज रानू ठाकुर के नेतृत्व में गुदगांव चौपाटी पर कैंडल मार्च निकालकर मृत बच्चों को श्रद्धांजलि दी गई।

———————————————————————-


———————————————————————

इस दौरान रामू टेकाम ने मोहन सरकार और स्वास्थ्य विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए इस त्रासदी को “सरकारी हत्या बताया। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल के तत्काल इस्तीफे, ड्रग कंट्रोलर पर एफआईआर दर्ज करने और पीड़ित परिजनों को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की।

———————————————————————

———————————————————————

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पंकज रानू ठाकुर ने कहा कि अब तक 25 से अधिक मासूम अपनी जान गंवा चुके हैं, लेकिन सरकार की लापरवाही से हालात और गंभीर होते जा रहे हैं। ठाकुर ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी।

———————————————————————

———————————————————————

कैंडल मार्च में युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल छत्रपाल, कांग्रेस मंडलम अध्यक्ष डॉ. दिनेश दवंडे, अशोक अड़लक, मयूर बारस्कर, विश्वनाथ बोड़खे, अनिल गीद, किशोर राणे, कैलाश नाकतूरे, राहुल पवार, संदीप राणे और मयूर ठाकरे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *