(भैंसदेही शंकर राय) भैंसदेही नगर परिषद द्वारा पहली बार पंडित दीनदयाल उपाध्याय कम्प्लेक्स की दुकानों के लिए ऑनलाइन निविदा (ई-टेंडर) प्रक्रिया सोमवार को आयोजित की गई, जिसमें नगर के व्यापारियों और निवेशकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नगर परिषद के इतिहास में यह पहली बार था जब पूरी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से संपन्न की गई, जिससे पारदर्शिता और प्रतिस्पर्धा दोनों का शानदार उदाहरण देखने को मिला।
————————————————————————

————————————————————————
जारी सूची के अनुसार 10 दुकानों में से 9 दुकानों की ऑनलाइन नीलामी प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हुई, जबकि चार नंबर की दुकान की निविदा प्रक्रिया कुछ कारणों से रद्द कर दी गई है और उसे पुनः ऑनलाइन जारी किया जाएगा।
————————————————————————

————————————————————————
नगर परिषद को इन 9 दुकानों से कुल 1,कारोड़ 95, लाख 54,000 हजार की बड़ी राशि प्राप्त हुई है। निविदा धारकों को नियम अनुसार 24 घंटे के भीतर 50% राशि और सात दिन के भीतर शेष राशि नगर परिषद में जमा करनी होगी।
————————————————————————

————————————————————————
📋 निविदा सूची (मुख्य नाम और राशि):
1️⃣ रामेश्वर भीमराव घानेकर – ₹14,00,000
2️⃣ बाली पिपारदे – ₹16,51,550
3️⃣ कसीम हसन – ₹23,11,986
4️⃣ (चार नंबर दुकान – रद्द)
5️⃣ शोफीया हसन – ₹30,00,980
6️⃣ कयूम हसन – ₹18,10,974
7️⃣ कदीर हसन – ₹25,05,786
8️⃣ शेख शब्बीर – ₹25,11,786
9️⃣ शेख शाक़िर – ₹27,11,786
🔟 शेख सफी – ₹19,786
————————————————————————

————————————————————————
इस पूरी प्रक्रिया में हसन परिवार का विशेष दबदबा देखने को मिला, क्योंकि नौ में से चार दुकानें हसन परिवार के सदस्यों ने अपने नाम की हैं। स्थानीय व्यापार जगत में यह चर्चा का प्रमुख विषय बन गया है कि हसन परिवार ने नगर के सबसे महंगे वाणिज्यिक कम्प्लेक्स में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।
————————————————————————
नगर परिषद को प्राप्त यह राशि अब भैंसदेही शहर के विकास कार्यों और सौंदर्यीकरण योजनाओं में उपयोग की जाएगी। परिषद सूत्रों के अनुसार, इस धनराशि से दीपावली से पहले कई बुनियादी ढांचा और प्रकाश व्यवस्था परियोजनाएं शुरू की जाएंगी।
————————————————————————

————————————————————————
भैंसदेही नगर परिषद अध्यक्ष मनीष सोलंकी ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि नगर परिषद की इस पहली ई-निविदा प्रक्रिया ने न केवल पारदर्शिता की नई मिसाल कायम की है, बल्कि यह भी साबित कर दिया कि डिजिटल व्यवस्था में जनता का विश्वास और भागीदारी कितनी तेजी से बढ़ रही है।
————————————————————————

————————————————————————
नगर के नागरिकों का कहना है कि
इस बार नगर परिषद की दीपावली सबसे धमाकेदार और ऐतिहासिक होने वाली है!


[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]