(भैंसदेही शंकर राय) नवयुवक दुर्गा रामलीला मंडल द्वारा 24 अक्टूबर, शुक्रवार की रात्रि 8 बजे पंडित अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम सिटी ग्राउंड में भव्य ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में पी. कुमार प्रस्तुत एवर ग्रीन ऑर्केस्ट्रा की शानदार प्रस्तुति दी जाएगी।
————————————————————————

————————————————————————
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जूनियर अल्हू अर्जुन, पुष्पा लुकलाइक, मधुर आवाज़ की मलिका स्वस्तिका ठाकुर, रवि कुमार (इंडियन आइडल एवं सिंगिंग आइकॉन शो फेम गायक), नागपुर के बहुमुखी गायक पी. कुमार, बहुमुखी परफॉर्मर एवं गायिका श्रद्धा, वर्सटाइल सिंगर सहित अन्य कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
————————————————————————

————————————————————————
इस अवसर पर डिजिटल लाइट, एयर साउंड सिस्टम, और आकर्षक मंच सज्जा के बीच मनमोहक नृत्य-नाटक और संगीत संगम का संगम देखने को मिलेगा। पुष्पा स्टाइल धमाकेदार परफॉर्मेंस के साथ अन्य कलाकार भी रंगारंग प्रस्तुतियां देंगे।
————————————————————————
आयोजकों ने भैसदेहीवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर इस भव्य ऑर्केस्ट्रा का आनंद उठाने की अपील की है।


[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]