भैंसदेही (शंकर राय) भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र के दामजीपुरा गांव में रविवार रात सामने आए एक गंभीर और संवेदनशील घटनाक्रम ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। घटना की जानकारी मिलते ही भैंसदेही के लोकप्रिय विधायक महेंद्र सिंह चौहान बिना समय गंवाए स्वयं मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

विधायक महेंद्र सिंह चौहान ने घटनास्थल पर पहुंचते ही पुलिस एवं जिला प्रशासन से मामले में तत्काल और कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ऐसे संवेदनशील मामलों में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विधायक ने मौके पर ही डटे रहकर प्रशासन पर दबाव बनाया और आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित कराई। विधायक के सख्त रुख के बाद पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

जनता के बीच मजबूत संदेश, कानून से समझौता नहीं
घटना के बाद विधायक का गुस्से में नजर आना यह दर्शाता है कि वे क्षेत्र की भावनाओं और सामाजिक संवेदनशीलता को लेकर पूरी तरह गंभीर हैं। विधायक की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में यह स्पष्ट संदेश गया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

हर घटना में मौके पर पहुंचना बनी पहचान
गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं है जब विधायक महेंद्र सिंह चौहान किसी घटनाक्रम के बाद सबसे पहले मौके पर पहुंचे हों। इससे पहले भी भैंसदेही–गुदगांव रोड पर हुए स्कूल वैन हादसे के दौरान विधायक ने जिला अस्पताल और भैंसदेही अस्पताल पहुंचकर घायल बच्चों से मुलाकात की थी और प्रशासन को तत्काल जांच के निर्देश दिए थे। उस समय भी स्थानीय नागरिकों ने विधायक की संवेदनशीलता और सक्रियता की खुलकर सराहना की थी।

जनता के सुख–दुख में साथ खड़े विधायक
वर्तमान में विधायक महेंद्र सिंह चौहान की कार्यशैली को लेकर क्षेत्र की जनता में खासा संतोष और विश्वास देखने को मिल रहा है। हर छोटे-बड़े घटनाक्रम में स्वयं मौके पर पहुंचना, पीड़ितों से संवाद करना और प्रशासन को जिम्मेदारी के साथ काम करने के लिए प्रेरित करना यही कारण है कि वे जनता के बीच एक जमीनी, सक्रिय और संवेदनशील जनप्रतिनिधि के रूप में पहचाना जा रहे हैं।

भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र में विधायक की यह कार्यप्रणाली न केवल प्रशासन को सतर्क रख रही है, बल्कि आम जनता को यह भरोसा भी दे रही है कि उनका प्रतिनिधि हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा है।


[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]