[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

ईमानदारी, सूझबूझ और जमीनी एक्शन का दमदार उदाहरण: भैंसदेही थाना प्रभारी राजेश सातनकर ने तोड़ा ट्रैक्टर फाइनेंस ठगी गिरोह का जाल, आदिवासी परिवारों को दिलाया उनका हक।

(भैंसदेही शंकर राय) अक्सर पुलिस पर सवाल उठाना आम बात है, लेकिन जब कोई अधिकारी अपनी ईमानदारी, मेहनत और जिम्मेदारी से समाज के सबसे कमजोर वर्ग को न्याय दिलाता है, तो वह सिर्फ कर्तव्य नहीं निभाता—बल्कि भरोसा भी जीतता है। भैंसदेही थाना प्रभारी राजेश सातनकर ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया है, जिसकी जितनी तारीफ की जाए कम है।आदिवासी भाइयों के नाम पर ट्रैक्टर फाइनेंस कर एक संगठित गिरोह वर्षों से उन्हें ठग रहा था। भोले-भाले लोगों को झांसा देकर उनके नाम पर ट्रैक्टर उठवाए जाते, फिर किराए के नाम पर ट्रैक्टर अपने कब्जे में लेकर किस्त भरने का वादा किया जाता और बाद में उन ट्रैक्टरों को महाराष्ट्र और तेलंगाना के अलग-अलग शहरों—नागपुर, वर्धा, औरंगाबाद, अमरावती, नांदेड़, परतवाड़ा, जलगांव, बुलढाना—में औने-पौने दामों में बेच दिया जाता था।
लेकिन इस पूरे रैकेट पर सबसे पहले सख्त नजर डालते हुए थाना प्रभारी राजेश सातनकर ने मामले को चुनौती की तरह लिया। उनकी अगुवाई में पुलिस टीम ने लगातार मेहनत, मुखबिर तंत्र और सटीक रणनीति के जरिए एक-एक कर कड़ियां जोड़ीं और आखिरकार इस बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश कर दिया।अब तक 18 ट्रैक्टर बरामद किए जा चुके हैं और 5 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है—जो इस बात का प्रमाण है कि जब नेतृत्व मजबूत हो, तो परिणाम भी बड़े ही आते हैं।
इस सफलता के पीछे थाना प्रभारी राजेश सातनकर की कार्यशैली, उनकी ईमानदार छवि, और पीड़ितों के प्रति संवेदनशीलता सबसे बड़ी ताकत बनकर सामने आई। उन्होंने न केवल अपराधियों को बेनकाब किया, बल्कि आदिवासी परिवारों को उनका हक दिलाकर यह साबित कर दिया कि पुलिस सिर्फ कानून नहीं, बल्कि न्याय की असली ताकत है।
इस पूरे ऑपरेशन में आरक्षक मनोज इवने, एसआई आशीष कमरे, एसआई बलिराम बमरेले, आरक्षक नरेंद्र ढोके, तनवीर खान सहित पूरे थाना स्टाफ ने भी कंधे से कंधा मिलाकर काम किया, लेकिन इस सफलता का असली श्रेय जिस नेतृत्व को जाता है, वह है थाना प्रभारी राजेश सातनकर की दृढ़ इच्छाशक्ति और बेहतरीन कमांड।
भैंसदेही पुलिस की यह कार्रवाई न सिर्फ अपराधियों के लिए चेतावनी है, बल्कि आम जनता के लिए यह संदेश भी है कि जब पुलिस सही दिशा में काम करती है, तो न्याय जरूर मिलता है।आज जरूरत है कि ऐसे ईमानदार अधिकारियों के कार्यों की सराहना की जाए, क्योंकि यही वो चेहरे हैं जो वर्दी की असली पहचान बनाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *