[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

दुःख की हर घड़ी में जनता के साथ खड़े नजर आए विधायक महेंद्र सिंह चौहान, आगजनी पीड़ितों के लिए बने सहारा संवेदनशीलता और सेवा भाव ने जीता क्षेत्रवासियों का दिल”

(भैंसदेही/शंकर राय) भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र में जब भी कोई परिवार संकट और दुःख की घड़ी से गुजरता है, तब क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह चौहान सबसे पहले मदद के लिए खड़े दिखाई देते हैं। एक बार फिर उनकी संवेदनशीलता और जनसेवा का भाव लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
कुछ समय पहले मोहदा ग्राम के बर्राढाना में हुई भीषण आगजनी की घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया था। आग की लपटों में 23 घर जलकर पूरी तरह खाक हो गए थे और कई परिवारों के सामने रहने एवं खाने तक का संकट खड़ा हो गया था। इस कठिन समय में विधायक महेंद्र सिंह चौहान पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे और हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। उन्होंने न सिर्फ मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया बल्कि शासन स्तर पर लगातार प्रयास कर पीड़ितों को मुआवजा दिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इसी तरह पीपलनाकला के गोलीढाना में भी आगजनी की घटना में दो परिवारों के मकान जलकर राख हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही विधायक महेंद्र सिंह चौहान तुरंत पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे और उन्हें ढांढस बंधाते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि विधायक केवल राजनीति तक सीमित नहीं हैं बल्कि क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में परिवार के सदस्य की तरह साथ खड़े रहते हैं।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि जब भी कोई आपदा या परेशानी आती है, तब “महेंद्र भैया” सबसे पहले लोगों के बीच दिखाई देते हैं। यही कारण है कि जनता के बीच उनकी छवि एक संवेदनशील और जनहितैषी विधायक के रूप में लगातार मजबूत होती जा रही है।
ग्रामीणों ने कहा कि आज के दौर में जहां कई जनप्रतिनिधि केवल औपचारिकता निभाते नजर आते हैं, वहीं विधायक महेंद्र सिंह चौहान हर पीड़ित परिवार तक पहुंचकर उनकी चिंता करते हैं और राहत दिलाने के लिए लगातार प्रयास करते हैं। जनता का कहना है कि विधायक का यही व्यवहार उन्हें आम लोगों से अलग बनाता है और लोगों के दिलों में उनके प्रति सम्मान लगातार बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *