[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

स्व. सतीश धाड़से की लोकप्रियता और धाड़से परिवार के सामाजिक सम्मान का दिखा अद्भुत नज़ारा, सौरभ-तनु एवं शुभम-डॉ. सलोनी के आशीर्वाद समारोह में उमड़ा जनसैलाब, हजारों लोगों ने नवदंपत्तियों को दिया शुभाशीष

(भैंसदेही / शंकर राय) भैंसदेही में आयोजित धाड़से परिवार का भव्य आशीर्वाद समारोह पूरे क्षेत्र में आकर्षण और चर्चा का केंद्र बना रहा। समारोह में हजारों की संख्या में समाजबंधुओं, जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक नेताओं, अधिकारियों, व्यापारियों, पत्रकारों, शिक्षकों, शुभचिंतकों एवं गणमान्य नागरिकों ने पहुंचकर नवविवाहित जोड़ों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया। समारोह में उमड़ी भीड़ ने यह साबित कर दिया कि धाड़से परिवार आज भी क्षेत्र में सामाजिक, राजनीतिक और पारिवारिक सम्मान का एक मजबूत स्तंभ है।


भैंसदेही कांग्रेस के लोकप्रिय नेता एवं नगर परिषद भैंसदेही के पूर्व अध्यक्ष श्रद्धेय स्वर्गीय सतीश धाड़से तथा नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती प्रमिला धाड़से के लाड़ले सुपुत्र एवं रविराज स्टोन क्रेशर के संचालक, वरिष्ठ शिक्षक श्री रवि धाड़से के भतीजे चि. सौरभ धाड़से (एग्रीकल्चर इंजीनियर) ने पतौवापुरा शाहपुर निवासी श्रीमती मीना एवं कृष्णराव सोनारे की सुपुत्री सौ.कां. तनु सोनारे के साथ सात फेरे लिए। वहीं चि. शुभम धाड़से (एमबीए) ने विजयग्राम निवासी श्रीमती अनीता एवं डॉ. धर्मराज महाले की सुपुत्री सौ.कां. डॉ. सलोनी महाले (बीएएमएस) के साथ परिणय सूत्र में बंधकर वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत की भव्य आशीर्वाद समारोह में पहुंचने वाले हर अतिथि का धाड़से परिवार ने आत्मीयता से स्वागत किया। समारोह स्थल पर सामाजिक सौहार्द, पारिवारिक अपनापन और सम्मान का अद्भुत माहौल देखने को मिला। वरिष्ठ शिक्षक श्री रवि धाड़से ने स्वयं उपस्थित होकर हर अतिथि से मुलाकात की और समारोह में शामिल होकर अपना अमूल्य समय देने के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।


समारोह के दौरान स्वर्गीय सतीश धाड़से की यादें भी लोगों के बीच बार-बार चर्चा का विषय बनी रहीं। क्षेत्रवासियों ने कहा कि स्व. सतीश धाड़से केवल एक जनप्रतिनिधि नहीं, बल्कि जन-जन के दिलों में बसने वाले सरल, मिलनसार और नेकदिल इंसान थे। नगर परिषद अध्यक्ष के रूप में हो या कांग्रेस संगठन में उनकी भूमिका, उन्होंने हमेशा जनता और समाज के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। कुनबी समाज संगठन में ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में उन्होंने समाज को नई दिशा और नई ऊर्जा प्रदान की। उनके मधुर व्यवहार और आत्मीय व्यक्तित्व के कारण केवल कांग्रेस ही नहीं, बल्कि अन्य राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ता भी उनके प्रशंसक रहे। यही कारण है कि आज भी लोग उन्हें श्रद्धा और सम्मान के साथ याद करते हैं।


लोगों का कहना है कि स्व. सतीश धाड़से के संस्कार और व्यक्तित्व की झलक आज उनके छोटे भाई शिक्षक श्री रवि धाड़से तथा उनके पुत्रों सौरभ और शुभम धाड़से में स्पष्ट दिखाई देती है। समाज और क्षेत्र में दोनों भाइयों ने अपनी सादगी, मिलनसार व्यवहार और सामाजिक सहभागिता से अलग पहचान बनाई है।


आशीर्वाद समारोह में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पीएचई मंत्री सुखदेव पांसे, कांग्रेस जिला अध्यक्ष निलय डागा, पूर्व विधायक पंजाबराव बोड़खे, पूर्व विधायक धरमूसिंह सिरसाम, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर, मध्यप्रदेश आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजू देशमुख, श्रीमती पुष्पा खांडे, धर्मराज महाले, कृष्णा गायकी, गोवर्धन राने, कुनबी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु राने, उत्तम गायकवाड, अविनाश खंडागे, गोलू उघड़े, डेनी भावसार, डॉ. नितिन देशमुख, कुनबी समाज जिला अध्यक्ष दिनेश मस्की, मारुति बरस्कर, ब्रम्हदेव पटेल, राजू महाले, मनीष नावंगे, श्रीमती सत्यादेवी लोखंडे, श्रीमती माधवी देशमुख, सुरेंद्र कनाठे सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। समारोह के अंत में धाड़से परिवार ने सभी आगंतुक अतिथियों, समाजबंधुओं, शुभचिंतकों और गणमान्य नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नवदंपत्तियों के लिए आशीर्वाद और स्नेह बनाए रखने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *