[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की अपील का दिखा बड़ा असर, नगर परिषद अध्यक्ष मनीष सोलंकी बने आगजनी पीड़ित परिवारों का सहारा 25 परिवारों को राहत सामग्री पहुंचाकर दिया मानवता का परिचय।

(भैंसदेही / शंकर राय)भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र के बार्राढाना गांव में हुई भीषण आगजनी की घटना के बाद जहां 22 आदिवासी परिवारों के घर जलकर पूरी तरह राख हो गए थे, वहीं इस दुखद घटना के बाद भारतीय जनता पार्टी संगठन और जनप्रतिनिधियों द्वारा लगातार पीड़ित परिवारों की मदद की जा रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की अपील के बाद क्षेत्र में राहत और सहयोग का सिलसिला तेज हो गया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की अपील को गंभीरता से लेते हुए भैंसदेही नगर परिषद अध्यक्ष मनीष सोलंकी ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचकर बड़ी राहत सामग्री वितरित की। नगर परिषद अध्यक्ष मनीष सोलंकी एवं समस्त पार्षदगणों द्वारा बार्राढाना गांव पहुंचकर 22 पीड़ित परिवारों को पलंग पेटी, गद्दे, चादर और ताले वितरित किए गए, जिससे आगजनी के बाद खुले आसमान के नीचे जिंदगी गुजार रहे परिवारों को बड़ी राहत मिली।इतना ही नहीं, पीपलनाकला गांव में भी आगजनी की घटना में तीन मकान जलकर राख हो गए थे। वहां भी नगर परिषद अध्यक्ष मनीष सोलंकी ने क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह चौहान की मौजूदगी में पीड़ित परिवारों को पलंग पेटी, गद्दे, चादर एवं अन्य जरूरी सामग्री उपलब्ध कराई।
इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष मनीष सोलंकी ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी पीड़ा सुनी और महिलाओं से चर्चा करते हुए भरोसा दिलाया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार हर दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, विधायक महेंद्र सिंह चौहान एवं भाजपा संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता पीड़ित परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है और हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
नगर परिषद अध्यक्ष मनीष सोलंकी द्वारा जिस तरह संवेदनशीलता के साथ पीड़ित परिवारों तक राहत पहुंचाई गई, उसकी क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है। आगजनी की घटना से टूट चुके परिवारों के लिए यह सहायता किसी बड़ी राहत से कम नहीं मानी जा रही है।
इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवी सिंह ठाकुर, एल्डरमैन सुरेश पाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष केसर लोखंडे, पार्षद ब्रम्हदेव कुबडे, पार्षद जयसिंह कापसे, पार्षद कृष्णा पिपारदे, पार्षद सुरजीत सिंह ठाकुर, पूर्व पार्षद अजय कौशिक, भाजपा नेता गोलू महाले, युवा भाजपा नेता संतोष पाल, पत्रकार शंकर राय, पत्रकार श्याम आर्य, जनपद अध्यक्ष भैयालाल इरपाचे, भैंसदेही एसडीएम अजीत मरावी एवं भीमपुर तहसीलदार सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *