(भैंसदेही शंकर राय)भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल भैंसदेही द्वारा मंगलवार को स्थानीय सांस्कृतिक भवन में भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रवाद की विचारधारा को मजबूत करने के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में एक देश में दो विधान, दो निशान और दो प्रधान की व्यवस्था का विरोध करते हुए राष्ट्र की एकता के लिए संघर्ष किया तथा अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका त्याग और समर्पण आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज और संगठन के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. मुखर्जी के विचार आज भी देश को सशक्त, आत्मनिर्भर और अखंड भारत के निर्माण की दिशा में प्रेरित करते हैं।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह किलेदार, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष देवी सिंह ठाकुर, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष दिलीप घोरे, एल्डरमैन सुरेश पाल, एल्डरमैन रवि कुबड़े, मंडल महामंत्री दिनेश कोसे, बाबूलाल राठौर, लक्ष्मीनारायण मालवीय, सुनील गुरुव, डॉ. अभिषेक मिसर, आनंद राठौर,त्रिवेणी महाल, शैलेंद्र तिवारी, बबलू पंडाग्रे, अमीन कबारा, शंकर राय, मोहन शर्मा,भाजपा सह सोशल मीडिया प्रभारी अंकित राजूरकर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं वरिष्ठजन उपस्थित रहे।


[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]