(भैंसदेही शंकर राय)मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित भैंसदेही विधानसभा के कुकरू खामला दौरे को लेकर क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक महेंद्र सिंह चौहान पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को ऐतिहासिक एवं सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से विधायक चौहान लगातार तैयारियों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को उन्होंने बैतूल कलेक्टर एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ सतपुड़ा की घनी वादियों के बीच बसे ग्राम कुकरू पहुंचकर कार्यक्रम स्थल और व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।

विधायक महेंद्र सिंह चौहान ने मौके पर अधिकारियों के साथ बैठक कर मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कार्यक्रम स्थल, यातायात व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, सुरक्षा, पार्किंग, मंच व्यवस्था सहित विभिन्न आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद विधायक चौहान ने अधिकारियों के साथ पूरे ग्राम का भ्रमण कर जमीनी स्तर पर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए तथा सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरी की जाएं।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि विधायक महेंद्र सिंह चौहान स्वयं तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं, जिससे कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक अमले में भी गंभीरता और सक्रियता दिखाई दे रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित आगमन को लेकर विधायक की सजगता और प्रतिबद्धता चर्चा का विषय बनी हुई है।

विधायक चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री का यह दौरा भैंसदेही विधानसभा के विकास को नई गति देने वाला साबित होगा तथा क्षेत्र की अनेक महत्वपूर्ण सौगातें जनता को मिलने की उम्मीद है। इसी उद्देश्य से सभी तैयारियों को अंतिम रूप देने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।


[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]