[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

कटनी में भारत जोड़ो यात्रा की ऐतिहासिक रैली संपन्न

कटनी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में चल रही भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में यात्रा के संयोजक पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह व मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशानुसार कटनी जिले में भी भारत जोड़ो यात्रा की उप यात्राएँ निकाली जा रही है। उसी क्रम में कटनी प्रियदर्शनी बस स्टैंड से यात्रा के समंवयक विजेंद्र मिश्र ( राजा भैया) के नेतृत्व में हजारों की संख्या में आम जनमानस एवं कांग्रेस जनो ने एकत्र होकर जगन्नाथ चौक से घण्टाघर,गर्ग चौराहा, खरहनी फाटक ,गुरुद्वारा, दिलबहार चौक, स्टेशन रोड, कमानिया गेट, सुभाष चौक, झंड़ा बाजार,सराफा बाजार लक्ष्मी नारायण मंदिर, शेरचोक,आजाद चौक तक पद यात्रा की।और आजाद चौक में नुक्कड़ सभा की गई। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत में यात्रा के समंवयक पूर्व महापौर विजेंद्र मिश्र (राजा भैया ) ने कहा आज देश भर में भाजपा ने नफ़रत का माहौल बना दिया है सुरसा की तरह बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी से आमजन मानस हलाकान हैं। प्रदेश में अबोध बालिकाओं से हो रहे दुराचार,और लगातार विगड़ती कानून व्यवस्था से भय का माहौल पनप रहा है।
ऐसे समय में कांग्रेस पूरी ताकत के साथ आम जनमानस के साथ मजबूती से ख़डी है
श्री मिश्र ने आगे बताया की आज की यात्रा को यही विराम दिया जाता हैं। 13 नम्बर को कल पुनः प्रातः 11 बजे से बहोरीबंद में उप यात्रा निकाली जाएगी। इस अवसर बड़ी संख्या में शहर और ग्रामीण कांग्रेस जन, किसानों-मजदूरों ने एक जुट होकर शहर में उत्साह से पदयात्रा के माध्यम से जन जागरूकता का संदेश दिया।
पदयात्रा के दौरान बड़वाड़ा विधायक बसंत सिंह,जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्याम शर्मा,प्रियदर्शन गौर,विजय पटेल पूर्व विधायक सौरभ सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अंशु मिश्रा, राकेश जैन कक्का, मनु दीक्षित , रौनक खंडेलवाल, श्रेहा खंडेलवाल, मंजू निषाद, मीनाक्षी पल्लवी,सुमन रजक कल्पना पाठक,इंटक अध्यक्ष बीएम तिवारी ,रुस्तम भाई,रमाकान्त गर्ग,पार्षद मौसूफ़ अहमद बिट्टू ,ईश्वर वहरानी, चोखे भाई जान ,नन्ही बाई गोटिया कौशिल्या गोटिया कपिल मिश्रा अज्जू सोनी,अरुण कनोजिया, विष्णु सोनी,ललित सोनी ,राजा राम यादव, शंकर सेन, डॉ वी के तोमर,जुगल किशोर सराफ,डॉ हरवंस सिंह,राजेश जाटव राहुल पटेरिया,मामा,कार्यवाहक अध्यक्ष विक्रम खम्परिया, करन सिंह चौहान,हरि शंकर शुक्ला, महेंद्र शर्मा, राजा जगवानी,सुरेंद्र मिश्रा गुल्लू,देवीदीन गुप्ता, संजय सिंह गोरा,विनोद छिरौलिया,मुन्ना कुशवाहा,शंकर शुक्ला, मोहन बत्रा, गोविंद सचदेवा गिरधारी लाल स्वर्णकार, रमजान भारती, नागेंद्र शर्मा अजय जैसवानी वेंकटेश गौर रमेश सोनी पंकज गौतम गुड्डू द्विवेदी, गिरीश गर्ग,पुरोषतम चक्रवर्ती, रत्ना यादव, यादव,डॉ ए के खान, झम्मटमल ठारवानी,सेवालाल यादव,अजय बर्मन,कल्लु वैरागी,कृष्ण कांत अग्निहोत्री, कमल पांडेय, संजय खरे, मुकेश बर्मन, ओम प्रकाश बर्मन, बसंत द्विवेदी, अजिता वर्मा ,रूपा पाठक, मंजू निषाद, शोभा मंगलानी,सुमन सैनी, प्रियंका खरे, वेवी नायक ,अर्पिता नायक ,वरनमल चांदवानी, जगत प्रसाद मिश्रा,जय प्रकाश मिश्रा ,वेद प्रकाश मिश्रा,शुभ मिश्रा ,कुशल मिश्रा एवं समस्त समाज के लोगों की उपस्तिथि रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *