पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल के समक्ष ली सदस्यता
बैतूल। चुनावी मौसम में नेता नीति और नीयत का खासा महत्व होता है। कांग्रेस के पास अब न नेता बचे न कोई नीति है ना ही इनकी नीयत साफ है। जिसके चलते जनता का मोह कांग्रेस से भंग हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बडी राजनैतिक पार्टी है यह पार्टी भारत के करोडो लोगो का परिवार है इस परिवार में आपका आपके साथियांे के साथ अभिनंदन है। उक्त उदगार पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल ने ग्रामीण क्षेत्र के देवठान निवासी कांग्रेस नेता लाला यादव एवं उनके साथियांे द्वारा भाजपा की सदस्यता के दौरान व्यक्त किए। भाजपा का दामन थामने वाले श्री यादव का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में अब भ्रष्ट्राचार और आतंकवाद की गुंजाईश समाप्त हो रही है। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जिस तरह से लोक हित में काम कर रहे है। उसे देखते हुए अपने साथियों के साथ भाजपा की सदस्यता ली है। भाजपा के साथ राष्ट्र की सेवा का अवसर मिलेगा कांग्रेस में व्यक्ति पूजा का दौर रहता है। भाजपा में राष्ट्र की अराधना इसीलिए भाजपा ज्वाइन की है। कांग्रेस नेता एवं उसके साथियांे की सदस्यता के दौरान भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नीतिन बारस्कर, उपाध्यक्ष जुबेर पटेल एवं युवा मोर्चा मंडल महामंत्री जित्तू यादव सहित भाजपा परिवार से जुडने वाले युवा मौजूद रहे। फोटो – 1


[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]