(भैंसदेही शंकर राय) मध्य प्रदेश में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में जहां भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पहली सूची में प्रत्याशी घोषित किये है। जिसके बाद प्रत्याशी अपनी विधानसभाओं में निरंतर सक्रिय हो चुके हैं इसी बीच भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र से छठवीं बार महेंद्र सिंग चौहान को भाजपा ने अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया है। वही चुनाव का प्रचार प्रसार तो प्रत्याशी ने अब शुरू भी कर दिया है। वहीं भारतीय जनता पार्टी विधानसभा कार्यालय का शुभारंभ बैतूल हरदा लोकसभा के सांसद दुर्गादास उइके ने फीता काटकर किया। चुनाव कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 4000 से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ता भैंसदेही मुख्यालय पर पहुंचे जहां पर उन्होंने कार्यालय शुभारंभ अवसर पर अपनी उपस्थिति भी दर्ज कराई। तो वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी महेंद्र सिंग चौहान को जीतने का संकल्प भी लिया।
बैतूल हरदा लोकसभा के सांसद दुर्गादास उइके ने कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहा की महेंद्र सिंग चौहान एक सरल और सज्जन विधायक है तीन बार विधायक बनने के बाद भी आज भी वहां सरल और सहज रहते हैं। और निरंतर जनता के हित में हमेशा से ही काम करते आ रहे हैं। पार्टी के सर्वे में महेंद्र सिंग चौहान सबसे आगे रहे हैं इसलिए राष्ट्रीय नेतृत्व में उन्हें अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया है। और मुझे पूरा विश्वास है कि विधानसभा की जनता इस बार क्षेत्र से एक कमल का फूल विधानसभा में भेजेंगे और महेंद्र सिंग 50 हजार वोटो से ऐतिहासिक रूप से विजय भी होंगे।
भैंसदेही के भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर ऐसी ऐतिहासिक जन सैलाब भाजपा कार्यकर्ताओं का देखने को मिला जिससे यहां निश्चित होता है कि विधानसभा क्षेत्र में इस बार भारतीय जनता पार्टी और क्षेत्र की जनता भाजपा विधायक बनाने को बेसब्री से इंतजार कर रही है। भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी ने भी कार्यकर्ताओं से कहा कि मैं हर आम व्यक्ति आदिवासी मेरे किसान युवा साथी हर व्यक्ति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ चलूंगा और मैं क्षेत्र की जनता को विश्वास दिलाता हूं कि मैं हमेशा उनके हर सुख दुख में साथ खड़ा रहूंगा।
भारतीय जनता पार्टी के चुनाव विधानसभा कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम में ग्रामीण मंडल से और शहर मंडल से सभी लोग उपस्थित रहे जिसमें सुनील अड़लक प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ऋभदास सावरकर,ब्रह्मदेव कुबडे,मोहन सिंह ठाकुर,अशोक सिंह ठाकुर,सुरेश,शंकर राय,कमलेश कावड़कर,मनीष राठौर अनुराग सोनी,विनोद सोनी,पिटू खाडे,इरशाद भाई,ददन सिंह ठाकुर,हेमंत सावरकर,सुरेश पाल,मारोती बारस्कर,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिनेश वागद्रे,वासुदेव घोटे,देवीदास खाड़े,करीम भाई, सचिन धोटे,अकरम भाई,योगेश भिस्कुटे,ललीत छात्रपाल, सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
![](http://purnaexpress.in/wp-content/uploads/2021/01/cropped-PRIYA-SARV-UTTHAN-SEVA-SANSTHAN-3.png)