ददन सिंह ठाकुर बन सकते हैं भैंसदेही नगर मंडल अध्यक्ष,विधायक दे सकते हैं तोहफा, अश्विन सोनी की उम्मीदों पर फिरा पानी।

भैंसदेही (शंकर राय) भैंसदेही विधानसभा में भाजपा संगठन ने मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की दूसरी लिस्ट जारी हो चूकी है। लेकिन भैंसदेही नगर मंडल के अध्यक्ष के नाम पर सस्पेंस अभी भी बना हुआ है। क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह चौहान की अनुशंसा पर मंडल अध्यक्षो की नियुक्ति हो गई है और विधानसभा चुनाव में विधायक के लिए कार्य करने वालो को तोहफा भी क्षेत्रीय विधायक ने उनके नाम पर मोहर लगाकर उन्हें दिया है।
भैंसदेही नगर मंडल की बात की जाये तो वर्तमान में क्षेत्रीय विधायक के सबसे खास माने जाने वाले ददन सिंह ठाकुर के सिर पर ताज सज सकता है उसके पीछे की वजह को अगर हम जाने और देखे तो पता चलता है विधानसभा चुनाव में क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह चौहान के लिए जमकर मेहनत की और गांव गांव जाकर खूब पसीना बहाया और अभी तक जिन मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है उन मंडल अध्यक्षों ने भी विधायक के लिए जमकर चुनाव में काम किया और उन्हें विधायक ने तोहफा भी दिया है। कुछ ऐसा ही भैंसदेही नगर मंडल में भी हो सकता है और विधायक की अनुशंसा पर ददन सिंह ठाकुर के नाम पर मोहर लग सकती है।
लेकिन इन सब के बीच अचानक अश्विन सोनी का नाम आया जो राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है लेकिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से नाता रखने वाले अश्विन सोनी की अब उम्मीद पर भी पानी फिरता हुआ नजर आ रहा है जहां संगठन ने मंडल अध्यक्ष के लिए 35 से 45 साल की उम्र की सीमा तय की है जिसकी वजह से अश्विन सोनी भी अब मंडल अध्यक्ष की रेस से बाहर हो गए हैं।झल्लार मंडल में भी युवा नेता सचिन धोटे ने अपनी दावेदारी की थी और सावलमेंढा मंडल में सागर शिवहरे के नाम की चर्चा जम कर रही लेकिन उम्र का बंधन होने के बाद इनकी भी उम्मीदो पर पानी फिर गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *