भैंसदेही (शंकर राय )देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़े उत्साह और सादगी के साथ मनाई और अटल जी की छायाचित्र पर माल्या अर्पण कर उन्हें याद किया। जन्म जयंती का कार्यक्रम नगर परिषद के सभा कक्ष मैं आयोजित किया गया। जिसमें नगर परिषद अध्यक्ष मनीष सोलंकी ,पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह किलेदार, भाजपा मंडल अध्यक्ष केसर लोखंडे, पार्षद ब्रह्मदेव पटेल, संजय तिवारी, विकास जोशी,भाजपा नेता ददन सिंह ठाकुर, डॉ धीरज मालवीय, पूर्व पार्षद गोलू राठौड़ पार्षद सुजीत सिंह ठाकुर बाबूलाल राठौर, महादेव वाडुकले, गोलू महाले,सान्या हारसुले, संजय मोहल्ले, महादेव धोटे, इस जन्म जयंती के अवसर पर मौजूद रहे। वही वरिष्ठ जनों का साल श्रीफल पर देकर सम्मान भी किया गया।जिसमें बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी गण मौजूद रहे।
![](http://purnaexpress.in/wp-content/uploads/2021/01/cropped-PRIYA-SARV-UTTHAN-SEVA-SANSTHAN-3.png)