(शंकर राय बैतूल )भोपाल, 14 जून 2025:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक बड़ा और किसान हितैषी फैसला लेते हुए घोषणा की है कि मध्यप्रदेश में मूंग और उड़द की खरीदी के लिए 19 जून 2025 से पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। इस फैसले से राज्य के लाखों किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है, जो खरीफ सीजन में इन दालों की खेती करते हैं।


किसानों को क्या होगा लाभ? इस फैसले से किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलेगा, जिससे उन्हें दलहनी फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। मूंग और उड़द जैसी दालें न केवल किसानों की आमदनी बढ़ाने में मदद करती हैं, बल्कि मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने में भी सहायक होती हैं।

पंजीयन प्रक्रिया की ऐसी की जायेगी शुरुआत
पंजीयन प्रक्रिया 19 जून से ऑनलाइन प्रारंभ की जाएगी। किसान अपने नजदीकी लोक सेवा केंद्र (CSC), कृषि उपज मंडी कार्यालय या ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से पंजीयन कर सकेंगे। पंजीयन के लिए जरूरी दस्तावेजों में आधार कार्ड, भू-स्वामित्व प्रमाण पत्र, बैंक खाता विवरण आदि शामिल होंगे।

सरकार की प्रतिबद्धता से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह भी संकेत दिया कि यह शुरुआत है और आने वाले समय में अन्य फसलों को भी MSP योजना के अंतर्गत लाने पर विचार किया जाएगा। राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य मिले और उन्हें बाजार की अनिश्चितताओं से सुरक्षा मिले।


[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]