[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

शिव आराधना के साथ नदी सेवा भैंसदेही दौरा बना संदेशवाहक छोटी नदियां बचेंगी, तभी बचेगी बड़ी जीवनधारा भैंसदेही से मंत्री पटेल का पर्यावरणीय संकल्प।

(भैंसदेही शंकर राय) भैंसदेही जिले की जीवनदायिनी नदियों को नया जीवन देने की एक अहम पहल के तहत पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम विभाग मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल शनिवार को भैंसदेही पहुंचे। मंत्री पटेल ने मां पूर्णा नदी के उद्गम स्थल काशीतालाब सहित जिले की प्रमुख नदियों के स्रोतों पर दर्शन, पूजन-अर्चन कर पर्यावरण और जल संरक्षण का संकल्प दोहराया।
काशीतालाब में ग्रामीणों से संवाद करते हुए मंत्री ने कहा, “बड़ी नदियों को बचाने के लिए हमें छोटी नदियों और उनके उद्गम स्थलों को संरक्षित करना होगा।” उन्होंने तटों पर व्यापक वृक्षारोपण की आवश्यकता बताते हुए ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे इन प्राकृतिक धरोहरों की रक्षा में भागीदार बनें। मंत्री ने यहां पौधारोपण भी किया और यह भी कहा कि यह केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए जल स्रोतों को सुरक्षित करने की दिशा में उठाया गया कदम है।
प्रहलाद पटेल ने कहा, जब हम नदी के उद्गम स्थल पर पेड़ लगाते हैं, तो हम उसकी उम्र बढ़ाते हैं। यह पूजा नहीं, प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। नदियों से हमारी संस्कृति, आस्था और भविष्य जुड़ा है।
इस दौरान मंत्री प्रहलाद पटेल ने भैंसदेही स्थित तेरहवीं शताब्दी के प्राचीन सिद्धेश्वरनाथ शिव मंदिर में पहुंचकर विधि-विधान से अभिषेक व पूजन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे ऐतिहासिक और आध्यात्मिक स्थलों का संरक्षण हमारी सांस्कृतिक विरासत की रक्षा के लिए भी जरूरी है। उन्होंने गौरव के साथ कहा, “मैं धन्य हूं कि मुझे बाबा सिद्धेश्वरनाथ की पूजा का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी
मंत्री पटेल के साथ कार्यक्रम में कई गणमान्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। इनमें जिला पंचायत सदस्य राजा ठाकुर, जन अभियान परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन नगर, भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार, नगर परिषद अध्यक्ष मनीष सोलंकी, उपाध्यक्ष कुसुम सिंह किलेदार, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवी सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष केसर लोखंडे, जनपद सदस्य ऋषभदास सावरकर, जनपद अध्यक्ष यशवंती धुर्वे, उपाध्यक्ष पवन सिंह परते, मंडल महामंत्री दिलीप घोरे, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष संतोष पाल, स्वदेश सरकार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सूरजलाल जवारकर, संजय योवले, रंभू बेले, दिनेश मालवीय, सचिन गावंडे,चोलाराम आठोले, शिवेंद्र सिंह ठाकुर, धनराज झाड़े, दिनेश नरवारे, बबलू पंडाग्रे, संजय तिवारी,दिनेश कोसे, अकुश राठौर, संजय धुर्वे, सुनील गुरव, शिवा राठौर, सहित अधिकारी कर्मचारी पुलिस प्रशासन मौजूद रहा।
संरक्षण से समर्पण तक – एक नई शुरुआत
भैंसदेही में मंत्री का यह दौरा केवल औपचारिकता नहीं बल्कि जनजागरण और प्रकृति के प्रति समर्पण का संदेश है। नदियों के संरक्षण के बहाने मंत्री ने समाज से संवाद किया और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के लिए एक गहरी और सार्थक बात कही — “यदि हमें कल बचाना है, तो आज प्रकृति को बचाना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *