[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

बबल शुक्ला की आस्था का अद्वितीय स्वरूप मां ताप्ती का जल लेकर भोलेनाथ के चरणों में समर्पित होने सालबार्डी धाम की ओर निकले

(भैंसदेही शंकर राय)आज की शुरुआत करते हैं उस पावन यात्रा से, जिसने मध्यप्रदेश से महाराष्ट्र तक की धरती को भक्ति रस से सराबोर कर दिया है। बैतूल जिले के मुलताई, जिसे मां ताप्ती का उद्गम स्थल माना जाता है वहां से सर्वमंगल कांवड़ यात्रा की दिव्य शुरुआत हुई। इस ऐतिहासिक और श्रद्धा से परिपूर्ण यात्रा का शुभारंभ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने विधिवत पूजा-अर्चना कर किया।
यह यात्रा कोई साधारण यात्रा नहीं है यह आस्था, परंपरा और जन-समर्पण की मिसाल बन चुकी है। 84 किलोमीटर लंबी इस पदयात्रा में मां ताप्ती का पावन जल लेकर हजारों कांवड़िए सालबर्डी की ओर बढ़े हैं जहां मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की सीमा पर विराजते हैं भगवान भोलेनाथ।
सबसे खास बात ये रही कि इस यात्रा में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष आदित्य बबल शुक्ला स्वयं कांवड़ उठाकर 84 किलोमीटर पैदल चल रहे हैं। उनका यह समर्पण न सिर्फ धार्मिक श्रद्धा का प्रतीक है, बल्कि जनसंपर्क और सेवा का भाव भी दर्शाता है।
इस अवसर पर मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख, भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवी सिंह ठाकुर, भाजपा नेता,कृष्णा गायकी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भास्कर मागरदे, भाजपा नेता गणेश साहु ,भैंसदेही भाजपा मंडल अध्यक्ष केसर लोखंडे, दिनेश मालवीय, पत्रकार शंकर राय जैसे वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे और उन्होंने यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का आत्मीय स्वागत कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
शिवभक्ति का यह महासंगम, मां ताप्ती की गोद से निकली यह यात्रा, न सिर्फ धार्मिक आस्था की मिसाल है, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक चेतना का भी जीवंत प्रमाण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *