[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

जहां होते हैं प्रभारी सीएमओ कारूसिंग उइके, वहां होता है विकास का विस्तार अब आठनेर में संभाली कमान

(भैंसदेही शंकर राय) नगर परिषद भैंसदेही में सहायक ग्रेड-1 अधिकारी के रूप में पदस्थ कारूसिंग उइके को शासन के आदेशानुसार अब नगर परिषद आठनेर का प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) नियुक्त किया गया है। उन्होंने हाल ही में आठनेर नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया, जहां कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

कारूसिंग उइके एक ऐसे प्रशासनिक अधिकारी हैं, जो अपनी ईमानदारी, कार्यशैली और जनता से जुड़ाव के लिए जाने जाते हैं। इससे पूर्व वे कई नगर परिषदों में प्रभारी सीएमओ के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं और प्रत्येक स्थान पर अपने कुशल नेतृत्व और पारदर्शिता से जनता का विश्वास अर्जित किया है। उनके द्वारा किए गए जनहितैषी कार्यों और नगर विकास की योजनाओं को आमजन द्वारा खूब सराहा गया है।

कारूसिंग उइके ने पदभार ग्रहण करने के उपरांत कहा, “मुझे आठनेर नगर परिषद का प्रभार सौंपा गया है, यह मेरे लिए जिम्मेदारी के साथ-साथ सेवा का अवसर भी है। मैं पूरे समर्पण और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करूंगा। नगर के विकास के लिए जो कुछ भी संभव होगा, उसे प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

स्थानीय लोगों और नगर परिषद कर्मचारियों को भी उम्मीद है कि कारूसिंग उइके के नेतृत्व में आठनेर नगर विकास की दिशा में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। उनकी सादगी, सजगता और जनता के प्रति जवाबदेही ही उन्हें एक प्रशंसनीय अधिकारी बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *