भैंसदेही/ झल्लार विक्की आर्य -भैंसदेही विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत बासनेर कला के ग्रामीण लंबे समय से श्मशान घाट तक जाने वाले मार्ग के निर्माण की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह रास्ता बरसात के दिनों में कीचड़ से भर जाता है, जिससे अंतिम संस्कार के लिए शव ले जाने और लकड़ी ढोने वाले वाहनों को भारी परेशानी होती है।

स्थिति यह है कि शव वाहन और लकड़ी ले जाने वाले ट्रैक्टर मार्ग में फंस जाते हैं, जिन्हें निकालने में घंटों लग जाते हैं। कीचड़ और गड्ढों से भरे इस रास्ते के कारण श्मशान घाट तक पहुंचना बेहद कठिन हो गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत और संबंधित अधिकारियों को कई बार समस्या से अवगत कराने के बावजूद आज तक सड़क निर्माण की स्वीकृति नहीं मिली। रविवार को एक बार फिर अंतिम संस्कार के दौरान लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

ग्रामीण प्रवीन धाड़से, गणेश बारस्कर, प्रवीण बर्डे, गणेश धाड़से, संजय राठौड़, सोनू गलफट, अल्केश चढ़ोकर, आशीष राठौर, सुखदेव दवंडे, लीलाधर बोड़खे, डॉ. नीलेश बर्डे सहित अन्य लोगों ने क्षेत्रीय विधायक और प्रशासन से शीघ्र सड़क निर्माण कराने की मांग की है, ताकि अंतिम यात्रा में इस तरह की मुश्किलों का सामना न करना पड़े।


[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]