[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

पूरे शहर में मां महाकाली के स्वागत की तैयारियां चरम पर, माताएं-बहनें रंगोली और दीप सजाकर करेंगी भव्य स्वागत, भक्तों में अपार उत्साह

(भैंसदेही/शंकर राय) भैंसदेही शहर में नवरात्र पर्व की धार्मिक आस्था और भक्ति से सराबोर है। नगर के मंगलवारी प्रांगण में माता रानी महाकाली का पंडाल तैयार हो चुका है और उनके आगमन की गूंज पूरे शहर में सुनाई देने लगी है। शनिवार, 20 सितंबर को माता रानी महाकाली का नगर में भव्य आगमन होगा। इस दौरान आगमन यात्रा नगर की गलियों और मुख्य मार्गों से होते हुए पूरे शहर का भ्रमण करेगी।

समिति सदस्यों के अनुसार, इस पावन अवसर पर नगरवासी खासा उत्साहित हैं। विशेषकर माताएं और बहनें तैयारियों में जुटी हैं और माता रानी के स्वागत को लेकर हर्षोल्लास का माहौल है। समिति ने नगर की सभी माताओं और बहनों से अपील की है कि जब माता रानी का नगर आगमन उनके द्वार से हो तो घरों के सामने सुंदर रंगोलियां सजाएं और पुष्प वर्षा कर मां महाकाली का स्वागत करें।
नगर में दीयों की जगमगाहट और भक्तों की श्रद्धा मिलकर इस आगमन को दीपावली जैसे पर्व में बदलने की तैयारी कर रही है। भक्तों का विश्वास है कि मां महाकाली का नगर आगमन सभी नगरवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि और मंगल का संदेश लेकर आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *