[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

भैंसदेही में शांति समिति की बैठक, नवरात्र-दशहरा पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था की रूपरेखा तय खुलेआम चल रहे सट्टा-जुआ पर भी हुई कड़ी नाराज़गी

(भैंसदेही/शंकर राय) आगामी नवरात्र और दशहरा पर्व को देखते हुए शनिवार को जनपद पंचायत के सभा कक्ष में पुलिस प्रशासन द्वारा शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष मनीष सोलंकी, पूर्व अध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर, पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह किलेदार, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप घोरे,भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवी सिंह ठाकुर,एसडीओपी भूपेंद्र मोर्य, थाना प्रभारी सर्वेंद्र धुर्वे, तहसीलदार भगवानदास कुमरे सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में त्योहारों के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने के साथ ही शासन की गाइडलाइन के पालन पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान शहर में खुलेआम संचालित हो रहे सट्टा-जुआ को लेकर कई सदस्यों ने गंभीर चिंता जताई। कहा गया कि इन अवैध गतिविधियों से अपराधिक प्रवृत्तियों को बढ़ावा मिल रहा है और नगर का माहौल खराब हो रहा है।
एसडीएम भूपेंद्र मोहन ने तत्काल थाना प्रभारी सर्वेंद्र धुर्वे को निर्देश दिए कि शहर में संचालित हो रहे सट्टा-जुआ पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
बैठक में रामलीला मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी, जनपद सदस्य ऋषभदास सावरकर, भाजपा नेता मोहन सिंह ठाकुर, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पंकज रानू ठाकुर, राठौर समाज अध्यक्ष आनंद राठौर, पार्षद महेश धोटकर, पवन मनवर, ललित छात्रपाल, राहुल छात्रपाल, बाबा खान समेत कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
इस बैठक के जरिए प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान शांति-व्यवस्था के साथ-साथ शहर में चल रही अवैध गतिविधियों पर भी सख्त निगरानी रखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *