(भैंसदेही शंकर राय)विद्युत उपभोक्ताओं के लिए एक अहम जानकारी सामने आई है। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड भैंसदेही द्वारा जारी सूचना के अनुसार, दिनांक 07 अक्टूबर 2025 (मंगलवार) को 33/11 के.वी. उपकेंद्र भैंसदेही में आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा।

इस कारण सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक (लगभग तीन घंटे) भैंसदेही उपकेंद्र से जुड़े सभी 11 के.वी. फीडरों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल पाएगी।



[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]