भैंसदेही शंकर राय/ भैंसदेही क्षेत्र के खोमाई पंचायत में इन दिनों खुलेआम चले रहे जुएं का अड्डा इस समय पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यहां राजा नाम का व्यक्ति लंबे समय से बड़े पैमाने पर जुए का खेल संचालित कर रहा है। इस अड्डे पर महाराष्ट्र से भी बड़ी संख्या में खिलाड़ी पहुंचकर दांव लगाते हैं, जिससे रोजाना लाखों रुपए का लेन-देन हो रहा है।

सबसे हैरानी की बात यह है कि यह सब कुछ सत्ताधारी दल के एक प्रभावशाली नेताजी के संरक्षण में हो रहा है। बताया जा रहा है कि यही नेताजी राजा को सुरक्षा कवच प्रदान करते हैं, जिसके कारण पुलिस चाहकर भी इस जुए के अड्डे पर कोई बड़ी कार्रवाई नहीं कर पा रही है।

भैंसदेही पुलिसकर्मियों को इस गोरखधंधे की पूरी जानकारी होने के बावजूद, जुआघर बंद होने का नाम नहीं ले रहा है। सूत्रों का दावा है कि प्रत्येक सप्ताह भारी रकम के लेन-देन के साथ मौन समझौते भी होते हैं।

अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या भैंसदेही पुलिस प्रशासन नेताजी के संरक्षण में चल रहे इस जुए के साम्राज्य पर लगाम लगाने की हिम्मत दिखा पाएगा या फिर खोमाई में यूं ही “राजा” का राज चलता रहेगा।

👉 भाग 2 में खुलासा — कौन हैं वो नेताजी जिनके नाम पर फल-फूल रहा है खोमाई का जुआघर!


[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]