1.भैंसदेही (शंकर राय) भैंसदेही नगर के युवा समाजसेवी और हमेशा धार्मिक व सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहने वाले, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष स्वर्गीय सतीश धाड़से के बड़े पुत्र राज धाड़से अब विदेश यात्रा पर निकलने जा रहे हैं। राज धाड़से चीन के प्रसिद्ध कैंटन फेयर (Canton Fair) में भाग लेने जा रहे हैं, जो दुनिया का सबसे बड़ा और पुराना व्यापार मेला माना जाता है। इस मेले में वे पांच दिवसीय बिजनेस विजिट के तहत शामिल होंगे।
—————————————————————————–

—————————————————————————–
2.बैतूल जिले के इतिहास में यह पहला अवसर होगा जब जिले का कोई युवा बिजनेस परपस के लिए चीन की यात्रा करेगा। राज धाड़से इस यात्रा के दौरान चीन के व्यापारिक माहौल, उत्पादन प्रणाली और इंटरनेशनल मार्केटिंग के तरीकों को करीब से देखेंगे और समझेंगे। उन्होंने यात्रा से पहले कहा कि मैं यह अनुभव लेकर लौटने के बाद बैतूल जिले के लिए कुछ नया और उपयोगी करने की इच्छा रखता हूं।
—————————————————————————–
—————————————————————————–
3.क्या है कैंटन फेयर,? जिसे चाइना इम्पोर्ट एंड एक्सपोर्ट फेयर भी कहा जाता है, हर साल चीन के ग्वांगझोउ शहर में आयोजित किया जाता है। यह चीन का सबसे पुराना, सबसे बड़ा और सबसे प्रतिनिधिक अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला है, जिसमें दुनिया के सैकड़ों देशों से व्यापारी और उद्यमी शामिल होते हैं। यह मेला इस साल 15 अक्टूबर से 4 नवंबर तक चलेगा और इसे तीन फेज़ में विभाजित किया गया है।
—————————————————————————–
—————————————————————————–
फेज़ 1 (15 से 19 अक्टूबर): इलेक्ट्रॉनिक्स, मैन्युफैक्चरिंग, व्हीकल्स, लाइट एंड इलेक्ट्रिकल्स, हार्डवेयर उत्पादों की प्रदर्शनी।
फेज़ 2 (23 से 27 अक्टूबर): हाउसवेयर, गिफ्ट्स, डेकोरेशन, बिल्डिंग मटेरियल, टॉयज़, फैशन टेक्नोलॉजी की प्रदर्शनी।
फेज़ 3 (31 अक्टूबर से 4 नवंबर): होम टेक्सटाइल, स्टेशनरी, हेल्थ और रिक्रिएशन से जुड़े उत्पादों की प्रदर्शनी।
—————————————————————————–
—————————————————————————–
4.राज धाड़से इन आयोजनों का हिस्सा बनकर यह जानने की कोशिश करेंगे कि विदेशों में व्यापार और तकनीक के नए मॉडल कैसे काम करते हैं, ताकि उन अनुभवों से बैतूल जिले के युवाओं और व्यवसायियों के लिए नए अवसर तैयार किए जा सकें। उनकी यह यात्रा न केवल भैंसदेही बल्कि पूरे बैतूल जिले के लिए गौरव और प्रेरणा का विषय बन गई है।