[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

बैंक ऑफ इंडिया की भैंसदेही में धमाकेदार एंट्री विकास और सुविधाओं को मिलेगा नया पंख आंचलिक प्रबंधक बिश्व रंजन मिश्र बोले “मुस्कुराते आओ, हंसाते जाओ”

(भैंसदेही/शंकर राय) शनिवार को भैंसदेही नगर एक ऐतिहासिक पल का साक्षी बना, जब बैंक ऑफ इंडिया, खंडवा अंचल की नई शाखा का भव्य शुभारंभ आंचलिक प्रबंधक बिश्व रंजन मिश्र के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर उप आंचलिक प्रबंधक राजीव कुमार, भैंसदेही एसडीएम अंजीत मरावी, नगर परिषद अध्यक्ष मनीष सोलंकी, पूर्व अध्यक्ष अनिल ठाकुर, सीएमओ हितेश शाक्य, अधिवक्ता संजय तिवारी सहित नगर के गणमान्यजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

———————————————————————-

————————————————————————-

कार्यक्रम की शुरुआत फीता काटकर उद्घाटन से हुई। आंचलिक प्रबंधक बिश्व रंजन मिश्र ने शाखा परिसर का अवलोकन किया और इसे उत्कृष्ट बताते हुए स्टाफ को सफल संचालन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नई शाखा से क्षेत्रवासियों को उच्च स्तरीय बैंकिंग सेवाएं, आधुनिक सुविधाएं और सरकारी योजनाओं का लाभ और अधिक सुगमता से मिलेगा। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि यह शाखा स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और आर्थिक विकास के नए अवसर खोलेगी।

————————————————————————–

————————————————————————–

उप आंचलिक प्रबंधक राजीव कुमार ने बताया कि यह शाखा बैतूल जिले में बैंक की 10वीं और खंडवा अंचल के अंतर्गत 75वीं शाखा है। उन्होंने कहा कि बैंक ऑफ इंडिया डिजिटल बैंकिंग, लोन सुविधाएं और विविध वित्तीय सेवाओं में अग्रणी है, और यह नई शाखा व्यक्तिगत तथा व्यवसायिक दोनों आवश्यकताओं को पूरी निष्ठा से पूरा करेगी।

————————————————————————–

————————————————————————–

कार्यक्रम में खंडवा आंचलिक कार्यालय से मुख्य प्रबंधक योगेश पाटिल, आशुतोष वास्कले, प्रणव श्री, लक्ष्मी नारायण उइके, अधिकारी संगठन से विवेक दाढ़े, कर्मचारी यूनियन से मनोज वाधवा, तथा आसपास की शाखाओं के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

————————————————————————–

————————————————————————-

अंत में शाखा प्रबंधक पंकज ढाके ने सभी अतिथियों और ग्राहकों का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

————————————————————————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *