(भैंसदेही शंकर राय) बैतूल जिले के विकास को नई दिशा देने वाली हाई लेवल जिला विकास सलाहकार समिति में भैंसदेही के वरिष्ठ अधिवक्ता संजय तिवारी को सदस्य नामांकित किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई है। मध्यप्रदेश शासन के योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में गठित इस उच्चस्तरीय समिति में तिवारी के शामिल होने से भैंसदेही सहित पूरे बैतूल जिले में उत्साह का माहौल है।
————————————————————————–

————————————————————————–
अधिवक्ता संघ भैंसदेही के समस्त अधिवक्ताओं, जनप्रतिनिधियों, भाजपा नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, रामलीला मंडल समिति, अधिकारी कर्मचारियों, पत्रकारों, व्यापारियों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए जिले के लिए इसे महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है।
————————————————————————–

————————————————————————–
अधिवक्ता संजय तिवारी ने समिति को लेकर अपने विचार साझा करते हुए कहा यह मेरे लिए केवल सम्मान नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल, केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके, भैंसदेही विधायक महेंद्र सिंह चौहान, साहित सभी जनप्रतिनिधियों ने जिस विश्वास के साथ मुझे इस समिति में स्थान दिया है, मैं उस विश्वास पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध हूँ। जिले के विकास, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक प्रगति को गति देना मेरी प्राथमिकता रहेगी। मैं हर चुनौती को अवसर में बदलते हुए जिले के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करूँगा।
————————————————————————–

————————————————————————–
उन्होंने आगे कहा कि समिति के माध्यम से जिले के विकास का लंबी अवधि का रोडमैप तैयार किया जा रहा है, जिसमें आम नागरिकों की जरूरतों और जमीनी समस्याओं का समाधान प्रमुख आधार होगा। तिवारी ने जनता का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि जनता के सहयोग और समर्थन से ही संभव हुई है।
————————————————————————–

————————————————————————–
जिले के बुद्धिजीवी वर्ग ने उम्मीद जताई है कि संजय तिवारी के अनुभव, दूरदर्शिता और जनसमस्याओं की गहरी समझ से समिति के निर्णयों में मजबूती आएगी और बैतूल जिले का विकास नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसर होगा।
————————————————————————–


[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]