(भैंसदेही/शंकर राय)बैतूल जिले में पुलिस विभाग ने सोमवार को व्यापक स्तर पर स्थानांतरण आदेश जारी किए, जिसके तहत कई थानों के प्रभारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। जारी सूची के अनुसार आमला, शाहपुर और भैंसदेही सहित जिले के महत्वपूर्ण थानों में पदस्थ थाना प्रभारियों के तबादले कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
—————————————————————————-

—————————————————————————-
सूत्रों के मुताबिक यह फेरबदल प्रशासनिक आवश्यकता और बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया है। आमला टीआई को अन्य थाने में भेजा गया है, वहीं शाहपुर और भैंसदेही के टीआई को भी नए पदस्थापना स्थल दिए गए हैं। विभागीय आदेश में स्पष्ट उल्लेख है कि ये तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने नवीन पदस्थापना स्थलों पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
—————————————————————————-

—————————————————————————-
पुलिस विभाग द्वारा किए गए इस बदलाव को आगामी त्योहारों, स्थानीय व्यवस्थाओं और अपराध नियंत्रण की रणनीति को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नई पदस्थापना से उम्मीद जताई जा रही है कि इन थानों में कार्यशैली में और अधिक मजबूती आएगी तथा जनता को बेहतर पुलिसिंग का लाभ मिलेगा।
—————————————————————————-

—————————————————————————-
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भैंसदेही थाना प्रभारी के कार्य से क्षेत्रीय विधायक की भी नाराजगी थी जिसके चलते स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी थाना प्रभारी के कार्य लेकर विधायक के पास असंतुष्टि और नाराजगी व्यक्त की थी। क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंग चौहान ने कुछ ही दिन पहले बैतूल एसपी से भी मुलाकात की थी तो हो सकता है की उसी का परिणाम है कि आज थाना प्रभारी का स्थानांतरण किया गया है।


[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]