(भैंसदेही शंकर राय) पूर्णा नगरी एक दो तीन चार, भाजलो दादाजी का नाम की गूंज के साथ भैंसदेही में भक्ति का अनूठा उत्सव शुरू हो गया है। परमदादा भक्त, विख्यात संगीतज्ञ स्व. अन्ना साहेब जोशी के निवास स्थित पावन दादा कुटी में श्री श्री 1008 स्वामी केशवानंद जी महाराज (बड़े दादाजी) की पुण्यतिथि पर तीन दिवसीय विशाल धार्मिक आयोजन 1 से 3 दिसंबर तक धूमधाम से आयोजित हो रहा है। आस्था और परंपराओं को संजोए यह आयोजन हर वर्ष हजारों श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करता है।
——————————————————————————

——————————————————————————
01 दिसंबर—भव्य रथयात्रा से होगा शुभारंभ
दादा कुटी के पंडित संजय भाऊ जोशी और मोनू जोशी ने बताया कि सोमवार शाम 6 बजे आरती के बाद दादाजी महाराज की प्रतिमा को रथ में विराजित किया जाएगा। पूरा नगर “भाजलो दादाजी का नाम, भाजलो हरिहर जी का नाम” के जयघोष से गुंजायमान होगा। धर्मप्रेमी जनता और समस्त दादा भक्त रथयात्रा में शामिल होकर नगर भ्रमण कराएंगे।
——————————————————————————

——————————————————————————
02 दिसंबर—24 घंटे का अखंड नाम स्मरण
बड़े दादाजी की पुण्यतिथि के प्रमुख दिन 2 दिसंबर को प्रातः अभिषेक, पूजन और महाआरती के बाद सुबह 9 बजे से अखंड नाम स्मरण प्रारंभ होगा। क्षेत्र की सभी संगीत-भजन मंडलियां दादा नाम की महिमा का गुणगान करते हुए इक्के में अपनी सेवा देंगी।
——————————————————————————

——————————————————————————
03 दिसंबर—महाआरती, कथा एवं महाप्रसाद
अंतिम दिन सुबह 10 बजे महाआरती, गोपालकाला और सत्यनारायण व्रत कथा का आयोजन होगा। शाम 4 बजे से विशाल महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।
——————————————————————————

——————————————————————————
दादा कुटी से जुड़े सेवादारों और आयोजकों ने धर्मप्रेमी जनता से इस अद्वितीय धार्मिक महापर्व में शामिल होकर दिव्य अनुभूति प्राप्त करने की भावपूर्ण अपील की है।
——————————————————————————


[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]