[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

भैंसदेही में पुलिस की बड़ी और चौंकाने वाली कार्रवाई, खेत के गोदाम से भारी मात्रा में खतरनाक अवैध विस्फोटक जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार

(भैंसदेही शंकर राय)बैतूल जिले के भैंसदेही थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध विस्फोटक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जप्त की है, जिसे बिना किसी वैध अनुमति के रखा गया था। मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 13 दिसंबर 2025 को भैंसदेही पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम चिचोलीढाना निवासी राजेन्द्र डाढोरे अपने बगदरा रोड स्थित खेत के गोदाम में विस्फोटक पदार्थ छिपाकर रखे हुए है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी से गोदाम खुलवाकर तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान गोदाम में नीली पॉलीथीन में रखे गए ट्यूब टाइप विस्फोटक पदार्थ मिले, जिन पर Danger Explosive लिखा हुआ था। पूछताछ में आरोपी विस्फोटक रखने से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
पुलिस ने मौके से 100 नग ट्यूब टाइप विस्फोटक पदार्थ (गुल्ले) और एक बायर बंडल जप्त किया। इस मामले में आरोपी राजेन्द्र डढोरे पिता लिखिराम उढोरे उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम चिचोलीढाना के खिलाफ अपराध क्रमांक 458/25 धारा 288 बीएनएस एवं विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 4 और 5 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
इस पूरी कार्रवाई में अनुविभागीय अधिकारी भैंसदेही के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सातनकर, उप निरीक्षक आशीष कमरे, आरक्षक मनोज और आरक्षक तनवीर की अहम भूमिका रही।
भैंसदेही पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध या असुरक्षित तरीके से विस्फोटक पदार्थ रखे जाने की जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते बड़ी दुर्घटना को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *